विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ira And Nupur Wedding Card: इस दिन दुल्हन बनेगी आमिर खान की बेटी, मुंबई में होगी ग्रैंड वेडिंग

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 19 Dec 2023 03:20 PM (IST)

आयरा खान (Ira Khan) जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। आयरा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) से ...और पढ़ें

आयरा खान और नुपुर शिखारे (Photo Instagram)
आयरा खान और नुपुर शिखारे (Photo Instagram)

HighLights

  1. जनवरी में होगी आमिर खान की बेटी की शादी
  2. आयरा खान बनेगी नुपुर शिखारे की दुल्हन
  3. मुंबई में होगी ग्रैंड वेडिंग

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं। आयरा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) से शादी करने वाली हैं।

हाल ही में इस कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हुई थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर शादी के कार्ड की एक झलक भी वायरल हो रही है। बीते दिनों खबर थी कि ये कपल 3 जनवरी को शादी करने वाला है, लेकिन अब तारीख में कुछ बदलाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें- Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने शेयर की मंगेतर संग रोमांटिक फोटो, शुरू हुई इस कपल की शादी की तैयारियां?

इस दिन होगी आयरा खान की शादी

आयरा खान और नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) की शादी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक,  आमिर खान की बेटी 13 जनवरी को नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) की दुल्हन बनेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड पर लिखा है, "हमारे बच्चों आयरा और नूपुर की शादी का जश्न मनाने के लिए आपको आमंत्रित करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। कृपया जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए हमारे साथ जुड़ें। 13 जनवरी शनिवार। प्रीतम, रीना और आमिर। केवल आशीर्वाद।

मुंबई में होगी शादी

लव बर्ड्स आयरा खान और नुपुर शिखारे का शादी समारोह मुंबई में होगा और इसमें बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे।  रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आयरा के माता-पिता यानी आमिर और रीना इस वक्त काफी खुशा हैं और दोनों ही शादी की तैयारियों में व्यस्त है।  बता दें, कहा जा रहा कि शादी के फंक्शन 8 जनवरी से शुरू हो जाएंगे।

हाल ही में बैचलर पार्टी

इससे पहले आयरा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे वह अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करती नजर आई थी। वीडियो में आयरा के साथ उनकी गर्ल गैंग दिखाई दी थी। इस दौरान सभी कैमरे में एक से बढ़कर एक पोज देते नजर आए थे।

कपल की हुई थी केलवन सेरेमनी

यह भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच वेकेशन पर निकले Ira Khan और Nupur Shikhare, शेयर की खास तस्वीर

हाल ही में इस कपल की  केलवन सेरेमनी हुई थी। बता दें, आयरा के होने वाले पति नुपुर महाराष्ट्रीयन हैं। ऐसे में महाराष्ट्रीयन शादी में केलवन सेरेमनी एक अहम फंक्शन होता है। जो शादी से कुछ महीनों पहले किया जाता है।

केलवन सेरेमनी में दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले शादी से पहले पारंपरिक स्वादिष्ट खाने के लिए एक-दूसरे को अपने घर बुलाते हैं। इसके साथ ही पूजा होती है और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद के साथ गिफ्ट दिए जाते हैं।