Dhurandhar के 'रहमान डकैत' होते आमिर खान, अगर आदित्य धर मान लेते एक्टर की ये एक शर्त? सच आया सामने
Aamir Khan को लेकर खबर आ रही थी कि उन्हें धुरंधर में पहले आर माधवन का रोल ऑफर किया गया था लेकिन वह रहमान डकैत बनना चाहते थे। जानिए सच...

धुरंधर 2 में आमिर खान को मिला था रोल। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि आमिर खान (Aamir Khan) भी आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर का हिस्सा बनने वाले थे। अभिनेता को एक रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें फिल्म का रहमान डकैत (Rehman Dakait) बनना था।
सोशल मीडिया पर चल रही गॉसिप के मुताबिक, आमिर खान को धुरंधर 2 में अजय सान्याल के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था जिसे आर माधवन (R Madhavan) ने निभाया है। फैंस ने यह भी दावा किया कि आमिर को अजय सान्याल यानी अजीत डोभाल से जुड़े कैरेक्टर से ज्यादा रहमान डकैत के रोल में दिलचस्पी थी।
धुरंधर के लिए आमिर खान हुए अप्रोच?
आमिर खान धुरंधर के रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) बनना चाहते थे। उनकी बस एक शर्त थी कि फिल्म में राजनीतिक पहलू थोड़ा कम किया जाए। उन्होंने यह भी राय रखी थी कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर एक बायोपिक बननी चाहिए।
आमिर खान का धुरंधर 2 से कनेक्शन कितना सच?
अब इन अफवाहों को आमिर खान के क्लोज सोर्स ने खारिज किया है। न्यूज18 के मुताबिक, एक्टर के करीबी सोर्स ने ऐसे दावों को बकवास बताया है। उन्होंने इंस्टैंट बॉलीवुड को बताया कि इस फिल्म को लेकर आमिर खान, डायरेक्टर आदित्य धर या कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।
धुरंधर 2 की सफलता पर क्या बोले आमिर?
हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली में आमिर खान ने धुरंधर 2 की सफलता पर रिएक्शन दिया था। एक्टर ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ फिल्म को लेकर तारीफें ही सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें- 'बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़कर मारेगा...', Dhurandhar 2 देख 56 इंच का हुआ करण जौहर का सीना
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है। वहीं भारत में फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ के पार है। धुरंधर ने भी लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ के पार किया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।