यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बोटिंग का मजा लेते नज़र आए आमिर, साथ में ‘ठग्स’ की पूरी टीम
अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करके लौट चुके हैं। कटरीना भी अभी मुंबई में अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। आमिर खान पिछले दिनों जोधपुर में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग में व्यस्त रहे । लेकिन इसी बीच वह जोधपुर के एक लेक में फातिमा सना शेख, फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य और फिल्म की पूरी टीम बोटिंग का आनंद लेते नज़र आये।
हालांकि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई है। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये तस्वीर किस लेक की है। हाल ही में आमिर खान और फिल्म की टीम ने रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी देखने का भी साथ साथ आनंद उठाया। इससे साफ है कि आमिर खान शूटिंग के साथ साथ हर माहौल का भी पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। हाल में जब अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने बातचीत की, तो उन्होंने बताया था कि जोधपुर का शेड्यूल अप्रैल के फर्स्ट हफ्ते में पूरा हो जाएगा और इसके बाद पूरी टीम मुंबई शेड्यूल के लिए वापस आने वाली हैं। अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करके लौट चुके हैं। कटरीना भी अभी मुंबई में अपनी फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अभी पिछले दिनों ही ख़बर आई थी कि उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आमिर खान के महाभारत प्रोजेक्ट में एक हजार करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट में निवेश करने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। मुकेश अंबानी इससे पहले भी कई एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में इनवेस्ट कर चुके हैं और इस बार वो महाभारत को को-प्रोड्यूस करेंगे। आमिर खान की ये महाभारत पांच भागों में बनाई जायेगी। फिल्म को हॉलीवुड की हिट सीरीज़ हैरी पोर्टर या गेम ऑफ़ थार्न्स की तर्ज़ पर बनाये जाने की योजना है, जिसमें सब कुछ भव्य होगा। आमिर खान ने अभी हाल ही में देश के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करने का अपना इरादा बदल लिया और तय किया कि अगले 10 साल तक वो महाभारत में काम करेंगे और इस दौरान पांच भागों में महाभारत की अलग अलग कहानियों पर फिल्म बनाई जायेंगी।
