शादी के बाद गौरी स्प्रैट संग झूम कर नाचे Aamir Khan, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के वेडिंग सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को एक निजी समारोह में एक दूसरे का हाथ थामा। ...और पढ़ें
-1783255666328_m.webp)
शादी के बाद आमिर-गौरी ने किया डांस
HighLights
शादी के बाद आमिर-गौरी ने किया डांस
61 की उम्र में आमिर ने की तीसरी बार शादी
करीबी दोस्तों के बीच एक दूजे के हुए कपल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की खबरें लंबे वक्त से चल रही थीं। अब आखिरकार कपल ने 5 जुलाई को एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है।
कपल ने अपने बच्चों, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे का हाथ थामा और साथ निभाने की कस्में खाईं। आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (gauri Spratt) की शादी से पहली तस्वीर सामने आने के बाद अब एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें कपल जी भरकर नाच रहा है।
यह भी पढ़ें- 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने Aamir Khan, 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' ने थामा गौरी स्प्रैट का हाथ
शादी के बाद कपल ने किया जमकर डांस
शादी होने के बाद आमिर खान और गौरी खान ने जमकर डांस किया और मेहमानों के बीच एक दूसरे का साथ निभाने की कस्में खाईं। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और आमिर खान के दोस्त इरफान पठान (Irfan Pathan) ने उनकी शादी का एक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में आमिर खान और गौरी स्प्रैट को शादी की रस्में पूरी करते हुए और बाद में एक दूसरे के साथ दिल खोलकर डांस करते हुए देखा गया। डांस के बीच में दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।
View this post on Instagram
इरफान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'प्रिय आमिर और गौरी, आपको शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको जिंदगीभर के प्यार, हंसी, खुशियों और साथ के लिए बधाई, अल्लाह आपकी जर्नी को खूबसूरत बनाए, आपके लिए बहुत खुश हूं, फिर से बधाई'।
बच्चे, परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल
आमिर और गौरी की शादी में दोनों के बच्चे, परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। आशुतोष गोवारिकर, राजकुमार हिरानी ने भी जश्न में शिरकत की। वहीं इंडस्ट्री की तरफ से कपल को खूब बधाईयां मिल रही हैं।
-1783255976325.jpg)
आमिर खान की तीसरी शादी
बता दें यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से 1993 में हुई थी और कपल के दो बच्चे हुए- इरा खान और जुनैद खान। दोनों का तलाक 2002 में हुआ। इसके बाद आमिर खान ने 2005 में किरण राव से शादी की और उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बेटे आजाद का 2011 में स्वागत किया। कपल का 16 साल बाद 2021 में तलाक हो गया। हालांकि आमिर के अब भी अपनी दोनों एक्स वाइफ के साथ पारिवारिक संबंध हैं।
