Move to Jagran APP

'ठग्स' ऑफ़ हिंदोस्तान पर मुंबई पुलिस की पैनी नज़र, आमिर-अमिताभ ने जानिए क्या कहा

फ़िल्म की कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी के ज़रिए अंग्रेज़ों ने भारत में पांव पसारने शुरू कर दिये थे और ब्रिटिश हुकूमत की शुरुआत होने लगी थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 12:42 AM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 07:19 AM (IST)
'ठग्स' ऑफ़ हिंदोस्तान पर मुंबई पुलिस की पैनी नज़र, आमिर-अमिताभ ने जानिए क्या कहा
'ठग्स' ऑफ़ हिंदोस्तान पर मुंबई पुलिस की पैनी नज़र, आमिर-अमिताभ ने जानिए क्या कहा

मुंबई। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल को फॉलो करने वाले जानते हैं कि बड़े ही दिलचस्प मीम बनाकर इस ट्विटर हैंडल से जनता को जागरूक और सतर्क किया जाता है। इन ट्वीट्स में अक्सर चर्चित फ़िल्मी संवादों या दृश्यों को आधार बनाया जाता है। मुंबई पुलिस ने एक ऐसा ही एक मीम ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के एक संवाद के साथ बनाया है, जिस पर आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

loksabha election banner

मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर साझा किये गये मीम में ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के उस संवाद का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें आमिर कहते हैं कि धोखा देना उनकी फितरत है। अमिताभ इसके जवाब में कहते हैं, भरोसा करना उनकी। इस मीम में एक तरफ़ आमिर ख़ान का ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के किरदार का फोटो लगाया गया है, जबकि दूसरी तरफ़ समंदर में गश्त करता पुलिस का स्टीमर दिखाया गया है। आमिर की तस्वीर के साथ लिखा गया है- धोखा स्वभाव है हमारा। जबकि स्टीमर की तस्वीर के साथ लिखा गया है- और भरोसा हमारा। फ़िल्म में फिरंगी मल्लाह नाम का रहस्मयी किरदार निभा रहे आमिर ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा है- वैसे, आपका स्वभाव तो शक़, दिन-रात मेहनत और सतर्कता है। भरोसा हम आप पे करते हैं। सम्मान।

वहीं, ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के ख़ुदाबख़्श अमिताभ बच्चन ने लिखा है- वाकई। सही। मुंबई पुलिस के लिए आदर।

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है और इसे काफ़ी लोकप्रियता मिल रही है। 32 मिलियन से अधिक बार यह ट्रेलर इंटरनेट पर देखा जा चुका है। 8 नवंबर को रिलीज़ हो रही ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर और अमिताभ आमने-सामने खड़े नज़र आएंगे। विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फ़िल्म में कटरीना कैफ़ और फ़ातिमा सना शेख़ मुख्य किरदारों में शामिल हैं।

फ़िल्म की कहानी 1795 की है, जब ईस्ट इंडिया कंपनी के ज़रिए अंग्रेज़ों ने भारत में पांव पसारने शुरू कर दिये थे और ब्रिटिश हुकूमत की शुरुआत होने लगी थी। तब देशभक्त आज़ाद समंदर के ज़रिए ब्रिटिश हुूकूमत से लड़ता है। आज़ाद को ख़त्म करने के लिए ब्रिटिश अफ़सरान फिरंगी मल्लाह को लेकर आते हैं, जो एक शातिर, मौकापरस्त और ख़तरनाक ठग होता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.