RIP विनोद खन्ना, नौ साल पहले आज ही के दिन हुआ था दोस्त फ़िरोज़ ख़ान का भी देहांत
आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि फ़िरोज़ ख़ान और विनोद खन्ना के देहांत की तारीख़ एक ही है।
मुंबई। दोस्ती की मिसालें आपने बहुत सुनी होंगी मगर कुछ दोस्ती मिसालों से परे है और इसमें शामिल है विनोद खन्ना और फ़िरोज़ ख़ान की दोस्ती का नाम भी। फ़िल्म दयावान और क़ुर्बानी में साथ दिखाई दिए फ़िरोज़ और विनोद ने अपनी जोड़ी से सभी को खूब एंटरटेन किया। लोगों ने इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था, क़ुर्बानी का टायटल गाना तो आपको याद ही होगा।
आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि फ़िरोज़ ख़ान और विनोद खन्ना के देहांत की तारीख़ एक ही है। जी हां, फ़िरोज़ का देहांत भी आज ही के दिन 27 अप्रैल को 9 साल पहले साल 2009 में हुआ था। फ़िरोज़ का देहांत भी कैंसर की वजह से हुआ था और विनोद का देहांत भी advanced bladder carcinoma के वजह से हुआ है जो कि कैंसर का ही रूप है।
ये भी पढ़ें- चला गया बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम स्टार , सुबह 11. 20 बजे ली आख़िरी सांस
आपको बता दें कि भले ही फ़िरोज़ और विनोद ने एक साथ दिर्फ़ दो फिल्मों में काम किया हो मगर यह दोनों फ़िल्में - दयावान और क़ुर्बानी इन दोनों अभिनेताओं के करीअर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। विनोद खन्ना 70 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी कविता , बेटे अक्षय , राहुल और साक्षी और बेटी श्रध्दा खन्ना हैं।