विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नागपंचमी के दिन Shah Rukh Khan के घर में सांपों ने डाला डेरा, मन्नत में 'नागराज' को देख मची हलचल

Published: Tue, 18 Aug 2026 06:25 PM (IST)

शाह रुख खान के मन्नत में दो सांपों को देखकर 'नागपंचमी' के दिल हलचल मच गई। खाली बड़े किंग खान के मन्नत से एक सांप रेस्क्यू किया गया, जबकि दूसरा भाग गया। 

शाह रुख खान ने मन्नत में घुसे दो सांप/ फोटो- Instagram

शाह रुख खान ने मन्नत में घुसे दो सांप/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाद किंग शाहरूख खान के बांद्रा स्थित बंगला मन्नत अजीबो-गरीब कारणों की वजह से सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो नागपंचमी यानी कि 17 अगस्त को 'किंग' एक्टर के बंगले से दो सांपो का रेस्क्यू किया गया है, जो लगभग 8 फीट लंबे थे।

शाह रूख के मन्नत से पकड़ा गया एक सांप

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, शाहरूख खान के बंगले मन्नत से सांप पकड़ने वाले कर्मचारी को 17 अगस्त को तकरीबन रात 8 बजे एक फोन गया था, जहां उन्हें ये बताया गया कि मन्नत में दो सांपो को देखा गया है। उसके बाद उनके घर और बाहरी एरिया में उसे पकड़ने का ऑपरेशन चला। इस लंबी खोजबीन के बाद रेस्क्यू करने वाले ने एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

रिपोर्ट्स की मानें तो जिस एक सांप को रेस्क्यू टेीम ने मन्नत से पकड़ा, वह करीबन 8 फीट लंबा था। उस सांप की पहचान धमन के रूप में की गई है, जिसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है। यह विषहीन सांप शाह रूख खान के बंगले की सीढ़ियों के नीचे मिला। हालांकि, दूसरा सांप नहीं पकड़ा गया और वह भागने में सफल रहा।

Screenshot 2026-08-18 181810

शाह रुख खान का बंगला पड़ा है खाली

शाह रुख खान का बंगला मन्नत बांद्रा का लैंडमार्क है। दूर-दूर से लोग अभिनेता का घर देखने के लिए आते हैं। फिलहाल किंग खान का मन्नत खाली पड़ा हुआ है और वहां पर रेनोवेशन का काम चल रहा है। किंग खान इस वक्त गौरी और अपने तीनों बच्चों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित पूजा कासा में एक फ्लैट में रेंट पर रह रहे हैं।

shah rukh khan

शाह रूख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार अभिनेता के साथ नजर आएंगी। मूवी में एक बार फिर से दीपिका और किंग खान की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी। मूवी में इन दोनों के अलावा अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल, अरशद वारसी जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Asha Bhosle का आखिरी गाना रिलीज करेंगे एआर रहमान, सलमान-शाह रुख के साथ ट्रिब्यूट देगा ये स्टार

यह भी पढ़ें- शाह रुख की फिल्म में सुपरहिट हुआ Rishi Kapoor का गाना, कुमार सानू-अलका की आवाज में बना कल्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।