विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

72 Hoorain Teaser: अब अपनी बोली में भी समझ सकेंगे '72 हूरें' की कहानी, विवाद के बीच मेकर्स ने किया बड़ा एलान

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 11 Jun 2023 03:19 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Jun 2023 03:20 PM (GMT+05:30)

72 Hoorain अपकमिंग फिल्म 72 हूरें को लेकर काफी विवाद है। लोगों ने इसे दूसरी द केरल स्टोरी फिल्म बताया ...और पढ़ें

File Photo of Film Poster 72 Hoorain
File Photo of Film Poster 72 Hoorain

HighLights

  1. फिल्म '72 हूरें' को लेकर है बैन की मांग
  2. विवाद के बीच मेकर्स ने जारी किया '72 हूरें' का फर्स्ट लुक
  3. टीजर को लेकर मेकर्स ने किया एलान

नई दिल्ली, जेएनएन। अपकमिंग फिल्म '72 हूरें' को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। जब से फिल्म का टीजर आया है, तब से लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है। लगातार बढ़ते विरोध के बीच मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा नया एलान किया है।

इन भाषाओं में भी रिलीज होगा टीजर

बता दें कि विवादों से घिरी फिल्म '72 हूरें' का अब तक हिंदी टीजर ही जारी किया गया था। लेकिन अब इसके टीजर को 10 और भाषाओं में रिलीज किए जाने का फैसला किया गया है। टीजर को इंग्लिश, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी, कश्मीरी और असमी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

क्यों 10 भाषाओं में रिलीज होगा टीजर?

72 हूरें को संजय पूरण सिंह के निर्देशन में बनाया गया। इस फिल्म के टीजर को 10 भाषाओं में रिलीज करने का कारण उन्होंने बताया है। संजय पूरण सिंह ने कहा, "10 भाषाओं में फिल्म के टीजर का‌ रिलीज करने का यही उद्देश्य है कि भारत के कोने-कोने में रहने वाले हरेक शख्स को विषय की गंभीरता के बारे में पता चले। फिल्म बनाने का हमारा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि हमारी कोशिश है कि हम देश में घटित हो रहीं दिल दहला देने वाली वास्तविकताओं से लोगों को रुबरू कराएं।''

View this post on Instagram

A post shared by Ashoke Pandit (@ashokepandit1)

वहीं, फिल्म के निर्माता गुलाब सिंह तंवर ने कहा, "इतने संजीदा विषय पर फिल्म बनाना कोई आसान काम नहीं है। 72 हूरें बनाने का मकसद धर्म के नाम पर बरती जाने वाली आतंकवाद से जुड़ी क्रूरता, और‌ मासूम लोगों को भयावह किस्म के जानवरों में तब्दील करने की कोशिशों को दर्शाना है। अब जब यह फिल्म‌ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो ये बेहद जरूरी हो जाता है कि हम लोगों को यह बताएं कि इस फिल्म को बनाने की हमारी मंशा आखिर क्या है। यही वजह है कि हमने 10 भाषाओं में टीजर को रिलीज करने का फैसला किया है।"

कब रिलीज हो रही फिल्म?

पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर फिल्म '72 हूरें' सात जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।