Move to Jagran APP

2 States के सात साल पूरे होने पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'सिर्फ प्यार चाहिए'

अर्जुन कपूर ने फिल्म 2 स्टेट्स की रिलीज को सात साल का समय पूरा होने पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है लोचा ए उलफत इसके साथ फिल्म अलग- अलग सीन की तस्वीरों का कोलाज नजर आ रहा है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 08:15 PM (IST)
अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट- फोटो साभार: Instagarm

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है। लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिन्हें दर्शकों का प्याल सालों तक मिलता ही रहता है। ये फिल्में इसमें काम करने वाले कलाकारों के लिए खास बन जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है '2 स्टेट्स'। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और आज भी मिलता है। ऐसे में '2 स्टेट्स' के सात साल पूरे होने पर फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस फिल्म को याद किया है।

loksabha election banner

दरअसल अर्जुन कपूर ने फिल्म '2 स्टेट्स' की रिलीज को सात साल का समय पूरा होने पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है 'लोचा ए उलफत', इसके साथ फिल्म अलग- अलग सीन की तस्वीरों का कोलाज नजर आ रहा है। इसके साथ ही अमृता सिंह और रेवती का डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आपको सिर्फ प्यार चाहिए। खासकर आज के दिन।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित थी। फिल्म में मुख्य किरदार में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में मुख्य किरदारों में अमृता सिंह, रेवती, रॉनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आए थे। ये फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और साजिद नाडियावाला के नाडियावाला ग्रैंडसन के बैनर तले बनी थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी थी। जिसमें पंजाबी लड़का कृष (अर्जुन कपूर) और तमिल परिवार की लड़की अनन्या (आलिया भट्ट) को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। पंजाबी परिवार और तमिल परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिश में अनन्या और कृष लग जाते हैं। और आखिरकार प्यार की जीत होती है। कहा जाता है कि चेतन भगत की ये किताब '2 स्टेट्स' उनकी और उनकी पत्नी की लव स्टोरी है।

स्वरा भास्कर के मम्मी- पापा ने ग्रुप चैट में किया फ्लर्ट, ऐसा था बेटी का रिएक्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.