Move to Jagran APP

दीपिका, प्रियंका, कटरीना नहीं बल्कि इन 5 अभिनेत्रियों में है बेस्ट की जंग!

...देर रात तक यह तस्वीर साफ़ हो जायेगी कि विनर्स का ताज किसके सर पर बंधता है।

By Hirendra JEdited By: Published: Sat, 14 Jan 2017 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 06:32 PM (IST)
दीपिका, प्रियंका, कटरीना नहीं बल्कि इन 5 अभिनेत्रियों में है बेस्ट की जंग!

मुंबई। 62 वें फ़िल्मफेयर का मंच तैयार हो चुका है। शनिवार 14 जनवरी को होने वाले अवार्ड समारोह को हमें हर श्रेणी के विनर्स मिल जायेंगे। लेकिन, इस बार बेस्ट एक्ट्रेस की श्रेणी को लेकर काफी चर्चा है। एक तरफ इस लिस्ट में जहां ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम ने सबको चौंका दिया है तो वहीं, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट गायब हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि ये दोनों अभिनेत्रियां बीते साल बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय रही हैं।

loksabha election banner

बहरहाल इस लिस्ट में पहला नाम ऐश्वर्य राय बच्चन का है। ऐश्वर्य को फिल्मफेयर में उनकी फ़िल्म 'सरबजीत' के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस फ़िल्म से ऐश्वर्य ने आराध्य के जन्म के बाद एक तरह से वापसी की थी, लिस्ट में अपना नाम देख कर वो कम खुश नहीं होंगी।

इन 7 एक्टर्स में छिड़ी है जंग, कौन जीतेगा बाज़ी? देखें तस्वीरें!

सोनम कपूर भी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित हैं। उन्हें 'नीरजा' के लिए नोमिनेट किया गया है। फ़िल्म 'नीरजा' को काफी सराहना मिली है और इस साल नीरजा बेस्ट फ़िल्मों की श्रेणियों में भी एक है।

इसे भी पढ़ें: ज़िंदगी भर 'बेघर' रहे गीतकार कैफ़ी आज़मी को जन्मदिन पर बेटी शबाना आज़मी ने यूं किया याद! -

वहीँ, इस लिस्ट में विद्या बालन का नाम भी आपको चौंका सकता है। 'कहानी 2' के लिए विद्या बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नोमिनेटेड हैं। हालांकि, सुजॉय घोष की यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। पर, इसकी सफलता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं की फिल्म ने अपनी लागत से तीन गुना ज़्यादा की कमाई की।

Photos: बिग बॉस के घर में जम कर नाचे दोनों पार्टनर गोविंदा और सलमान ख़ान

अनुष्का शर्मा का नाम भी 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। इस फ़िल्म ने काफी सुर्खियां बटोरीं। पाकिस्तानी कलाकार फवाद ख़ान को लेकर यह फिल्म विवादों में भी रही थी। शाह रुख़ ख़ान ने भी कैमियो रोल किया था।

इसे भी पढ़ें: तो घर से बेघर हो गयीं नीतिभा...

आलिया भट्ट के लिए यह साल कमाल का रहा है और उन्हें जहां एक तरफ फ़िल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया गया। तो, वहीं 'डीयर ज़िंदगी' के लिए भी वो बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में हैं।

करण जौहर के साथ अपने रिश्ते के बहस के बीच काजोल की पहली तस्वीरें!

ज़ाहिर है, इस बार टक्कर ऐश्वर्या, सोनम, विद्या बालन, अनुष्का और आलिया के बीच है। देर रात तक यह तस्वीर साफ़ हो जायेगी कि विनर्स का ताज किसके सर पर बंधता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.