Move to Jagran APP

5 Reasons To Watch Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' की वो 5 खूबियां जो सिनेमाघर तक खींच लाएंगी आपको

5 Reasons To Watch Laal Singh Chaddha लाल सिंह चड्ढा इस हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म से 4 साल बाद आमिर खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं वो 5 वजह जो आपको सिनेमाघरों तक खींच लाएंगी।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 04:38 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 04:38 PM (IST)
5 Reasons To Watch Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' की वो 5 खूबियां जो सिनेमाघर तक खींच लाएंगी आपको
5 Reasons To Watch Laal Singh Chaddha

नई दिल्ली, जेएनएन। लाल सिंह चड्ढा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म साल 2020 में ही रिलीज होने वाली थी पर कोरोना के बाद सिनेमाघरों के बंद होने के चलते मेकर्स को लगातार इसकी रिलीज डेट टालनी पड़ी। अब आमिर और करीना की ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी छाप नहीं छोड़ी है, लेकिन लाल सिंह चड्ढा ब्लॉकबस्टर हो सकती है। इन पांच खूबियों के चलते आप इस फिल्म को देख सिनेमा हॉल तक खींचे चले जाएंगे।

loksabha election banner

4 साल बाद आमिर खान की वापसी

आमिर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2018 में रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। उनके प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमिर अपने किरदार को काफी डूब कर निभाते हैं। आपके पास चार साल बाद आमिर को लाल सिंह चड्ढा के किरदार में देखने का एक सुनहरा मौका है।

फॉरेस्ट गंप का रीमेक

लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। साल 1994 में आई 'फॉरेस्ट गंप' ऑस्कर विजेता भी है। ज्यादातर लोगों ने हॉलीवुड की ये क्लिसक फिल्म नहीं देखी है उन्हें लाल सिंह चड्ढा देखने को मिलने वाली है।  

OTT का मत करें इंतजार

कुछ दर्शक मूवी, सिनेमा हॉल में ना देखकर ओटीटी का इंतजार करते हैं। ऐसा करने वालों की जानकारी के लिए बता दें कि लाल सिंह चड्ढा बाकी फिल्मों की तरह रिलीज के 6 या 8 हफ्ते बाद नहीं बल्कि पूरे 6 महीने बाद आएगी। 

फैमिली ड्रामा

आमिर खान पारिवारिक मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में हमेशा सभी आयु वर्ग को टारगेट करती हैं। लाल सिंह चड्ढा में भी फॉरेस्ट गंप वाले बोल्ड सीन्स को हटा दिया गया हैं। ऐसे में पूरे परिवार के साथ ये फिल्म देखना आपके लिए सुखद होने वाला है।

लॉग वीकेंड

लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त यानी गुरुवार के दिन सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है, इस दिन रक्षा बंधन की छुट्टी भी है। इसके बाद फिल्म को एक लॉग वीकेंड मिलेगा। जिसमें शनिवार, रविवार के अलावा सोमवार को 15 अगस्त का दिन भी इसकी कमाई में वरदान साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.