विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'13B' और 'शैतान' के बाद फिर डराने आ रहे हैं R. Madhavan, निर्देशक विशाल फुरिया के साथ मिलाया हाथ

Published: Sat, 31 Oct 2026 04:54 PM (IST)

'शैतान' के बाद आर माधवन (R. Madhavan) अब एक और हॉरर फिल्म में नजर आएंगे।

'शैतान' के बाद एक और हॉरर फिल्म में नजर आएंगे आर. माधवन

'शैतान' के बाद एक और हॉरर फिल्म में नजर आएंगे आर. माधवन

HighLights

  1. 'शैतान' के बाद एक और हॉरर फिल्म में नजर आएंगे आर. माधवन

  2. विशाल फुरिया की हॉरर फिल्म में नजर आएंगे माधवन

  3. फिल्ममेकर ने एक्टर की हॉरर फिल्मों की तारीफ की

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। '13B' और 'शैतान' जैसी हॉरर फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता आर. माधवन अब फिल्म निर्माता विशाल फुरिया के साथ एक हॉरर फीचर फिल्म के लिए जुड़ रहे हैं। फुरिया के मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं था कि फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा।

आर. माधवन ही थे फिल्म के लिए पहली पसंद

फिल्म निर्माता विशाल फुरिया ने एक बयान में कहा, 'माधवन सर हमेशा से मेरी पहली और इकलौती पसंद थे। मैं बहुत खुश हूं कि वह इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं और उन्होंने अभी से ही फिल्म की दुनिया में ढलना शुरू कर दिया है। वह कल्ट क्लासिक भारतीय हॉरर फिल्म '13B' के असली हॉरर स्टार हैं। जो मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है'।

vishal

उन्होंने कहा, 'उनका पक्का इरादा, उनका अनुभव और गंभीर डरावनी कहानियों की उनकी समझ बहुत दुर्लभ है, और इस फिल्म के लिए मुझे उनसे बेहतर कोई और नहीं सूझा'। फिलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। इसके टाइटल, कहानी और रिलीज डेट के बारे में जानकारी आना बाकी है।

जब उनसे पूछा गया कि इन दोनों के एक साथ आने पर दर्शक क्या उम्मीद कर सकते हैं, तो उन्होंने आगे कहा, 'लेखक, निर्देशक और निर्माता के तौर पर माधवन सर के पास बरसों का अनुभव है, इसलिए इस फिल्म में उनका हमारे साथ होना वाकई बहुत खास है। हम मिलकर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो दर्शकों ने भारतीय हॉरर फिल्मों में पहले कभी न देखा हो - एक ऐसा डर जो उनके रोंगटे खड़े कर दे'।

विशाल ने बनाई ये हॉरर फिल्में

विशाल ने हॉरर जॉनर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने मराठी फिल्म 'लपाछपी' से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'छोरी' यूनिवर्स बनाया और हाल ही में 'मां' फिल्म लेकर आए, जिसमें काजोल मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में एक स्टार का कैमियो भी था।

'शैतान' में नजर आए थे माधवन

'शैतान' (Shaitaan) एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसके निर्देशक विकास बहल हैं। इसमें अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2023 की गुजराती फिल्म 'वश' पर आधारित 'शैतान' (Shaitaan) एक ऐसे परिवार की कहानी है जो तब मुसीबत में पड़ जाता है, जब उनकी बेटी एक अजनबी द्वारा किए गए काले जादू के वश में आ जाती है। इसके बाद परिवार उस अजनबी के इरादों का पता लगाने और अपनी बेटी को उसके चंगुल से बचाने की कोशिश करता है।

R Madhavan (6)

शैतान को दर्शकों ने काफी पसंद किया था वहीं आर. माधवन की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई।

यह भी पढ़ें- 20 साल पुरानी फिल्म करने पर R. Madhavan को आज भी है पछतावा, 'धुरंधर' एक्टर को मिला था बड़ा सबक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।