जैकलीन ने तीन मिनट की परफॉर्मेंस के लिए थे 75 लाख?
उत्तर प्रदेश में हर साल होने वाले सैफई महोत्सव बेशक इस बार ज्यादा शोर-शराबे से नहीं हुआ लेकिन इस बार भी कई बॉलीवुड सितारे यहां परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। इन सितारों में रितिक रोशन, परिणीती चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडीस भी शामिल थी। सुनने में आ रहा है कि
आसिरा तरन्नुम (मिडे डे), मुंबई। उत्तर प्रदेश में हर साल होने वाले सैफई महोत्सव बेशक इस बार ज्यादा शोर-शराबे से नहीं हुआ लेकिन इस बार भी कई बॉलीवुड सितारे यहां परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। इन सितारों में रितिक रोशन, परिणीति चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडीस भी शामिल थी।
कपिल ने लाइव शो के लिए मांगी इतनी बड़ी रकम!
सुनने में आ रहा है कि जैकलीन ने महोत्सव के आखिरी दिन महज 3 मिनट परफॉर्म करने के लिए 75 लाख रुपये लिए थे। एक सूत्र ने कहा, 'महोत्सव में कई मंत्री, बड़े ऑफिसर, कॉरपोरेट से जुड़े लोग और ग्लैमर से जुड़े लोग आते हैं। सभी फिल्मी सितारे यहां परफॉर्म करने के लिए बहुत पैसे लेते हैं। इस साल सबसे बड़ा सरप्राइज था कि जैकलीन को 3 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 75 लाख रुपये दिए गए।'
अंकित तिवारी से परफॉर्म कराकर बुरी फंसी मुंबई पुलिस!
इस बार सैफई में परफॉर्म करने वाले रितिक अकेले सुपरस्टार थे। महोत्सव में हुमा कुरैशी और रिचा चड्ढा ने भी परफॉर्म किया था।
पिछले साल मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के बाद हुए सैफई महोत्सव में माधुरी दीक्षित और सलमान खान जैसे सितारे परफॉर्म करने पहुंचे थे जिसपर काफी विवाद हुआ था।