Move to Jagran APP

Anushka Sharma या Virat Kohli, किससे मिलता है अकाय का चेहरा? बेटे को लेकर भारत लौटी हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस Anushka Sharma ने सिल्वर स्क्रीन पर एक से बढ़कर एक फिल्में कर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है। पिछले कई महीनों से वह किसी प्रोजेक्ट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस इंडिया वापस आ चुकी हैं। मंगलवार को उनके भारत वापस आने की खबरें चर्चा में रहीं। एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों को लेकर इंडिया लौटी हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Published: Wed, 17 Apr 2024 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 09:04 AM (IST)
Anushka Sharma या Virat Kohli, किससे मिलता है अकाय का चेहरा? बेटे को लेकर भारत लौटी हैं एक्ट्रेस
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेटे अकाय के जन्म के बाद से न सिर्फ बॉलीवुड और इंडिया से, बल्कि सोशल मीडिया से भी लगभग दूर ही रही हैं। उनकी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कम ही बातें सामने आईं। हालांकि, अब एक्ट्रेस इंडिया वापस लौटने को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हैं।

loksabha election banner

अनुष्का शर्मा इंडिया लौट चुकी हैं। इस बात की जानकारी मंगलवार को ही सामने आ चुकी थी। वह अपने दोनों बच्चों (वामिका और अकाय) के साथ इंडिया लौटी हैं। इस सिलसिले में अनुष्का की बेबी अकाय को गोद में लिए एक फोटो भी सामने आई। 

अकाय को बेबी वियरिंग में कैरी कर नजर आईं अनुष्का शर्मा

अनुष्का मास्क लगाए नजर आईं। वह अकाय को बेबी वियरिंग में लिए नजर आई थीं। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके बेटे की फोटो न जाए, इसका उन्होंने खास ख्याल भी रखा। एक्ट्रेस ने पैपराजी को अकाय की झलक जरूर दिखाई, लेकिन पब्लिकली दिखाने से मना कर दिया। हालांकि, अनुष्का के भारत वापस लौटने की जानकारी पर उनके फैंस में खुशी जरूर है।

किसकी तरह दिखते हैं अकाय?

अनुष्का के इंडिया वापस लौटने के बीच खबर आई है कि उनका बेटा अकाय बिलकुल उनकी ही तरह लगता है। बॉलीवुड लाइफ की स्टोरी के अनुसार, अनुष्का के भारत वापस आने को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। एयरपोर्ट पर अक्सर पैपराजी रहते ही हैं, ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस को वहां देख लिया। अनुष्का भी उनके साथ फ्रेंडली नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेटे की छोटी सी झलक उन्हें दिखाई, जो कि बिलकुल उनकी तरह ही दिखता है। 

नो पिक्चर पॉलिसी पर होगा अनुष्का का फोकस

अनुष्का और विराट कोहली ने वामिका की फोटो कभी ऑफिशियली सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की, लेकिन गुरुद्वारे या मैच से ही अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें रिवील हो चुकी हैं। कपल यह गलती अकाय की फोटो के साथ नहीं दोहराना चाहता। अनुष्का और विराट, अकाय को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Anushka Sharma लौटीं इंडिया, बेटे को गोद में लिए नजर आईं एक्ट्रेस, चेहरा दिखाने पर कही ये बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.