विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान समाप्त, रात 10 बजे तक 92.54% वोटिंग

Published: Thu, 23 Apr 2026 06:04 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2026 11:37 PM (IST)

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान समाप्त हो गया है। गुरुवार को बंगाल में ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में पिछली बार का रिकॉर्ड टूटा(फोटो- एएनआई)

पश्चिम बंगाल में पिछली बार का रिकॉर्ड टूटा(फोटो- एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान समाप्त हो गया है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले गए हैं। 

कुल 1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्‍द्रों को अत्‍यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वोटिंग 44,376 बूथों पर हो रही है, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।