विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता के गढ़ में पीएम मोदी की एंट्री, आज एक ही दिन में तीन मेगा रैलियों को करेंगे संबोधित

Published: Thu, 09 Apr 2026 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2026 06:51 AM (IST)

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। राज्य के सत्ता संग्राम में अपनी पूरी ...और पढ़ें

HighLights

  1. एक ही दिन में तीन जगहों पर पीएम की होने जा रही रैली 

  2.  हल्दिया, आसनसोल और सिउड़ी में गरजेगा मोदी का जादू

  3. सुबह 9:30 बजे हल्दिया, दोपहर में आसनसोल और सिउड़ी में पीएम की जनसभा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है।

राज्य के सत्ता संग्राम में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को बंगाल में एक ही दिन में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सुबह 10 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में पीएम की पहली जनसभा है। दोपहर 12 बजे से पश्चिम ब‌र्द्धमान जिले के आसनसोल में दूसरी जनसभा और दोपहर दो बजे से बीरभूम जिले के सिउड़ी में तीसरी जनसभा है।

इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार में पहली जनसभा के जरिए बंगाल में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थीं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे बंगाल चुनाव के दौरान इस बार कुल मिलाकर 14 रैलियां कर सकते हैं। सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह भी मोर्चा संभाले हुए हैं।

वह भी लगभग इतनी ही संख्या में जनसभाएं कर पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। शाह पहले ही कह चुके हैं कि वह इस बार बंगाल चुनाव के दौरान 15 दिन बंगाल में ही रहेंगे।