विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता बनर्जी का बड़ा एलान: अमित शाह के 'हिंसक बयानों' के खिलाफ दर्ज करेंगी मुकदमा

Published: Sun, 26 Apr 2026 02:00 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनावी रैलियों में भाजपा की सरकार बनने पर टीएमसी के गुंडों को उल्टा लटकाने ...और पढ़ें

टीएमसी के गुंडों को उल्टा लटकाने वाली चेतावनी पर शाह के खिलाफ मुकदमा करेंगी ममता (फोटो- पीटीआई)

टीएमसी के गुंडों को उल्टा लटकाने वाली चेतावनी पर शाह के खिलाफ मुकदमा करेंगी ममता (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. अमित शाह की टिप्पणियों पर ममता ने फिर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- उल्टा लटकाने की बात कहना अस्वीकार्य 

  2. पीएम के झालमुड़ी वाले तंज पर भी ममता का पलटवार, कहा- मिर्ची हमें नहीं, आपको लगेगी 

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनावी रैलियों में भाजपा की सरकार बनने पर टीएमसी के गुंडों को उल्टा लटकाने वाली चेतावनी से बिफरीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।

दरअसल, शुक्रवार को भी शाह ने एक चुनावी रैली में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 29 अप्रैल को टीएमसी के गुंडों ने लोगों को परेशान किया तो पांच मई के बाद उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

गृह मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैं गुंडों को डराता हूं तो दीदी मुझसे नाराज हो जाती हैं। ममता ने दावा किया कि भाजपा ने तृणमूल को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और बंगाल में 50 हेलीकाप्टर भेजे गए हैं।

प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री, रेल मंत्री और रक्षा मंत्री तक लगभग पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल, साथ ही राजग शासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्री यहां डेरा डाले हुए हैं। ममता ने कहा कि इन सबके बावजूद भाजपा चुनाव नहीं जीत पाएगी।

भवानीपुर में वोट लूट की जताई आशंका ममता ने दूसरे चरण के मतदान से पहले गृह मंत्री पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर में वोट लूट की आशंका भी जताई। दावा किया कि इससे पहले चरण में वोट लूटने सीआरपीएफ को नंदीग्राम भेजा गया था।

ममता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा भवानीपुर में बाहरी लोगों को लाई है। बता दें कि भवानीपुर सीट पर ममता के खिलाफ इस बार भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को उतारा है, जहां दिलचस्प मुकाबला है।

पीएम पर ममता का तंज- मिर्ची हमें नहीं, आपको लगेगी दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी के झालमुड़ी वाले तंज पर भी ममता ने पलटवार किया है।

कहा कि मिर्ची हमें नहीं बल्कि चार मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तब पीएम मोदी को झाल (मिर्च वाले तीखे स्वाद) का पता चलेगा। ममता का यह बयान पीएम मोदी के उस तंज के बाद आया है, जिसमें उन्होंने गुरुवार को कहा था कि झालमुड़ी उन्होंने खाई थी लेकिन मिर्ची टीएमसी को लगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।