उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के इन दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुंह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय शामिल हैं।
By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 06:00 PM (IST)
देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत ही नहीं, बल्कि कई कांग्रेसी दिग्गजों को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मोदी लहर के बाद अपनी नैय्या पार नहीं लगा पाए। भाजपा एक और वरिष्ठ नेता नारायण सिंह राणा भी चुनाव नहीं जीत सके।
कांग्रेस मुख्यमंत्री हरीश रावत को किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण सीट से हार मुंह देखना पड़ा। इतना ही नहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी सहसपुर सीट से हार गए। वहीं, नवप्रभात विकासनगर सीट से, दिनेश अग्रवाल धर्मपुर सीट से, राजेंद्र भंडारी बदरीनाथ सीट से, मंत्री प्रसाद नैथानी देवप्रयाग सीट से, सुरेंद्र सिंह नेगी कोटद्वार सीट से और हरीश दुर्गा पाल लालकुंआ सीट से हार गए। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रानीखेत सीट से और नारायण सिंह राणा धनोल्टी सीट से हार गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें