उत्तराखंड इलेक्शन: पाकिस्तान को भारत में मिलाने के लिए हो जनमत संग्रह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाक को भारत में शामिल किए जाने की बात सामने आती है। तो जनमत संग्रह जरूरी है।
हरिद्वार, [जेएनएन]: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पाक की नापाक हरकतों का सीमा इस पार और सीमा के उस पार भी करारा जवाब दिया गया है। कहा कि पाक को भारत में मिलाने के लिए जनमत संग्रह होना चाहिए।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार ग्रामीण के दुर्गागढ़ और भेल रानीपुर के बहरादराबाद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा 2014 में पहली बार नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की गैर कांग्रेसी सरकार बनी है। कोई भी व्यक्ति हमारी सरकार के किसी भी मंत्री पर ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का रत्तीभर आरोप तक नहीं लगा।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: केंद्रीय सहायता खर्च करने में नाकाम रावत सरकार
कहा सीमा पार के कुछ आतंकवादियो ने कायराना हरकत कर हमारे फौजी भाइयों को निशाना बनाया जिसका प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा हमने अपने इरादे साफ कर दिया है, कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं।
कहा, हमारा पड़ोसी पाकिस्तान कुछ न कुछ छेडख़ानी करता रहता है। मैने खुद पाकिस्तान में जाकर उसकी छाती में खड़े होकर उसे बेपर्दा किया। कहा जिस समय केंद्र की अटल बिहारी सरकार में उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला उस समय वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, बंपर घोषणाएं
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सोचा कि अलग प्रदेश होने के बाद यहां तेजी से विकास होगा। मगर हरीश रावत की कांग्रेस सरकार ने इसका उलटा किया। प्रदेश में बेरोजगारी, शिक्षा की कमी, किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिला है। कहा केंद्र में भाजपा की सरकार है। आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइए विकास हम करके दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर किसानों का पहले का ऋण माफ होगा। उन्हें पहले साल बगैर ब्याज और अगले चार साल के लिए अधिकतम 4 प्रतिशत के दर से ऋण मिलेगा। कहा भाजपा की सरकार बनने पर स्नातक तक छात्राओं को मुफ्त शिक्षा और गरीब छात्रों को कम ब्याज पर शिक्षा ऋण मिलेगा।
उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--