यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड इलेक्शन: सीएम हरीश रावत की हुंकार से कांग्रेसियों में जोश
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चमोली जनपद के गैरसैंण में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसंपर्क व नगर में रोड शो कर नये जोश भरने की हुंकार भरी।

गैरसैंण, [जेएनएन]: कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी कुलदीप कनवासी की आकस्मिक मौत के बाद चुनाव प्रचार थमने के बाद फिर से चुनावी शोर शुरू हो गया है। स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील के साथ जनता के बीच पहुंचने लगे हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चमोली जनपद के गैरसैंण में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनसंपर्क व नगर में रोड शो कर कांग्रेस समर्थकों व व्यापारियों सहित नगरवासियों में नये जोश भरने की हुंकार भरी, जिससे कांग्रेसी गदगद हो गए।
गैरसैंण में नगर संपर्क के बाद सीएम ने धुनारघाट, दाडिमडाली, आगरचट्टी व मेहलचौरी में भी जनता के बीच जाकर अपने अंदाज में वोट करने की बात कही।
शहीद के परिजनों को दी सांत्वना
मेहलचौरी जनसंपर्क के बाद सीएम हरीश रावत हाल ही में कश्मीर के कुलगाम में शहीद हुए सैनिक रघुवीर सिंह के पैतृक गांव मैखोली पहुंचे जहां शहीद के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
