विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, इसे संवारेगी भी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 01:01 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 07:20 AM (IST)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के लिए भाजपा ने अपने स्‍टार प्रचारकों को मैदान में उतरा दिया है। घनसाली ने में ...और पढ़ें

विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, इसे संवारेगी भी
विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, इसे संवारेगी भी

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखंड की सरजमीं से कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हल्ला बोला तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी कठघरे में खड़ा किया। शाह ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, अब वही इसे संवारेगी भी। इसके लिए केंद्र व राज्य के डबल इंजन की दरकार है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और वन रैंक-वन पेंशन का जिक्र करते हुए सैनिक बहुल इस राज्य के लोगों की भावनाओं को छूने का प्रयास भी किया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर अमित शाह ने पौड़ी में भाजपा प्रत्याशी मुकेश कोली, घनसाली में शक्तिलाल शाह और रामनगर में दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस पर आयोग सख्त, बेरोजगारी भत्ता कार्ड पर रोक

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के एक साल के भीतर हमने ओआरओपी की मांग पूरी की है। हमने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा किया है। हमने पहली बार उत्तराखंड में देखा किसी राज्य का मुख्यमंत्री खुद वीडियो में एमएलए की खरीद-फरोख्त कर रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: देवभूमि में मोदी मैजिक पर टिकी भाजपा की आशाएं

कांग्रेस व राज्य सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, मगर कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का दलदल बना दिया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने कार्यकाल में सोनिया दरबार में हाजिरी के सिवाय कुछ नहीं किया। कहा कि आज रावत राज्य के विकास का दावा करते फिर रहे हैं, वे बताएं कि तीन साल से क्या कर रहे थे। सच तो यह है कि वे शराब, खनन की दलाली व विधायकों की खरीद-फरोख्त में ही व्यस्त रहे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने आकाश, धरती, समुद्र, पाताल हर जगह घोटालों की इमारतें खड़ी की हैं। यहां तक कि आमजन के चूल्हे का कोयला भी नहीं छोड़ा। उसमें भी 12 हजार करोड़ का घोटाला किया। कहा कि मोदी सरकार देश को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने में जुटी है। भाजपा ने राजनीतिक दलों को भी चंदे रूपी भ्रष्टाचार से मुक्त कर दिया है। यही नहीं, देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को देश का विकास नहीं दिखता। क्योंकि वे इटालियन चश्मा पहने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: शाहनवाज बोले, कांग्रेस की वजह से गरीब है मुसलमान

उत्तराखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि तब कांग्रेस ने आंदोलन को कुचलने में मुलायम सिंह का साथ दिया। भाजपा ने उत्तराखंड राज्य बनाया और इसे विशेष श्रेणी का दर्जा भी दिया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को उसकी नैसर्गिकता के साथ समृद्ध राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान दिलाना चाहते हैं। इस कड़ी में मोदी कुछ दिन पहले 12 हजार करोड़ की परियोजना की आधारशिला रखकर गए हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि उत्तराखंड का भाग्य बदलने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाए। पौड़ी व घनसाली में हुई सभाओं में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, श्रीनगर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धन सिंह रावत आदि ने भी विचार रखे।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।