विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा के छठे चरण के लिए 57.03 मतदान

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Mar 2017 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 10:32 AM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा गठन के लिए छठे चरण का मतदान समाप्त हो गया। इस दौरान करीब 57.03 फीसद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा के छठे चरण के लिए 57.03 मतदान
UP Assembly Election: यूपी विधानसभा के छठे चरण के लिए 57.03 मतदान

लखनऊ (जेएनएन)। विधानसभा के छठवें चरण के चुनाव में शनिवार को 57.03 प्रतिशत वोट पड़े जो पिछली बार इस इलाके में हुए मतदान से 1.99 फीसद अधिक है। इसचरण में पूर्वांचल के सात जिलों की 49 सीटों पर मतदान हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में इसी क्षेत्र में 55.04 प्रतिशत वोट डाले गए थे। झड़प व मारपीट की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मतदान खत्म होने के साथ ही इस चरण के 635 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गया।

तस्वीरों में देखें-अखिलेश यादव और राहुल गांधी का साझा रोड-शो

सिर्फ महराजगंज को फर्स्ट डिवीजन

जिन सात जिलों में मतदान हुआ उनमें सिर्फ महराजगंज जिले के मतदाता फस्र्ट डिवीजन पास हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेंकटेश के मुताबिक महराजगंज में सर्वाधिक 60.8 प्रतिशत वोट डाले गए। वहीं सबसे कम 54.89 फीसद वोटिंग देवरिया में हुई। प्रदेश की जिन 49 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा 63.5 प्रतिशत वोटिंग  के गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में हुई। वहीं वोट देने में सबसे ज्यादा कम उत्साह भी गोरखपुर के बांसगांव (अजा) क्षेत्र के मतदाताओं ने दिखाया। बांसगांव (अजा) सीट पर महज 50 प्रतिशत मतदान हुआ। 

यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने के मामले में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित 

दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद

छठवे चरण का मतदान समाप्त होने पर जिन सियासी दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है, उनमें अखिलेश सरकार के मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़, राम गोविंद चौधरी बांसडीह, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी कुशीनगर और राधेश्याम सिंह हाटा सीट से चुनाव मैदान में हैं। अखिलेश सरकार से बर्खास्त किये गए जिन मंत्रियों का भाग्य इसी चरण में तय होना है उनमें अंबिका चौधरी फेफना और नारद राय बलिया नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय पनियरा, विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर दीदारगंज, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही पथरदेवा, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना, पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह कैंपियरगंज व शिवेंद्र सिंह सिसवां, डॉ.राधा मोहन दास अग्रवाल गोरखपुर नगर व मुख्तार अंसारी मऊ सीट से चुनावी दंगल में ताल ठोंक रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट रद, गिरफ्तारी वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी

कहां-कितनी वोटिंग

जिला  -  मतदान प्रतिशत

आजमगढ़ - 56.38

बलिया - 55.57

देवरिया - 54.89

गोरखपुर - 56.89

कुशीनगर - 58.08

महराजगंज - 60.8

मऊ - 58.75

यूपी चुनाव: शान से घोड़े पर होकर सवार, पहुंचे मतदान केंद्र