यूपी चुनाव 2017: राहुल गांधी बोले, मोदी जी आप यूपी में गठबंधन की सरकार को नहीं रोक सकते
राहुल गांधी को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश का हाल बदल जाएगा।
अमेठी (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा के पांचवें चरण के मतदान में अपने गढ़ की रक्षा करने उतरे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गौरीगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। गौरीगंज की सभा में राहुल गांधी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खराब नीतियों के कारण ही उत्तर प्रदेश का किसान तथा युवा परेशान है।
राहुल गांधी को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सरकार बनने के बाद प्रदेश का हाल बदल जाएगा। दोनों युवा नई सोच के साथ प्रदेश को विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सामने उत्तर प्रदेश का चुनाव बड़ी चुनौती है। कुछ महीने पहले मैंने उत्तर प्रदेश का भ्रमण किया। यहाँ दो बड़ी समस्या है। पहली किसानों की तथा दूसरी युवा के रोजगार की। इन दोनों पर प्रधानमंत्री ने जरा भी नजर नहीं डाली है।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: चौथे चरण में सिर्फ 9 फीसद महिलाओं को टिकट
ढाई साल पहले मोदी जी ने वादा किया था सभी को रोजगार मिलेगा। लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। किसान दो रुपये किलो आलू बेच रहा है। उसकी पूजी तक नहीं निकल रही है। मेरी 30 दिन की यात्रा में किसानों ने मुझसे कर्ज माफ करने की मांग की थी। मोदी ने विजय माल्या को 12 हजार करोड़ रूपये दिए है। मोदी जी ने विजय माल्या के करोडो रूपये का कर्ज माफ किया।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव LIVE : महोबा व रायबरेली में फायरिंग, कई जख्मी
मुझे दो करोड़ किसानों ने पत्र भर कर दिया। मैंने उसे लेकर मोदी जी से मुलाकात की लेकिन फिर भी उनका कर्ज माफ नहीं हुआ। मोदी ने बनारस में कई वादे किए। कहा मेट्रो चलेगी। गंगा की सफाई होगी। सड़के अच्छी होंगी। लेकिन कुछ भी अभी तक नहीं हुआ है। यह जनता बोल रही है। राहुल बोले मोदी जी रिश्ता बना रहे है। नरेंद्र मोदी जी रिश्ता निभाने से बनता है। बोल कर नहीं।
यह भी पढ़ें- यूपी इलेक्शन: चौथे चरण में इतने आपराधिक छवि वाले नेता लड़ रहे चुनाव
राहुल ने कहा कि अमेठी में बंद पडी फैक्ट्री के लिए कोई पैसा नहीं दिया। राहुल बोले मोदी भारत के प्रधान मंत्री है। वह इन दिनों महापुरुषों को बांटने में लगे हंैं। मैं तो कहता हूं कि आप इन लोगो को बांटें नहीं, आप को शोभा नहीं देता। गांधी जी ने देश के लिये जो किया वह सभी जानते है। किसी को भी अब उनके बारे में बताने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- UP Assembly Election: बुंदेलखंड की तिजोरी हथियाने को चुनावी सियासत
राहुल ने कहा अमेठी का टमाटर फेमस है। हमने फ़ूड पार्क लाया था लेकिन मोदी जी ने उसे बंद कर दिया। जबकि उसके खुलने से यहाँ दर्जनों फैक्ट्री खुलती । अमेठी रायबरेली के 10 हजार युवा को रोजगार मिलता। राहुल ने कहा उत्तर प्रदेश में सरकार बना दीजिये मैं फिर से यहाँ फ़ूड पार्क लगा दूंगा। राहुल ने कहा मोदी जी आप तो जहां भी जाते है नफरत फैलाते है। आप हिदुस्तान को बाट नहीं सकते उत्तर प्रदेश को बाँट नहीं सकते। इस बार उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी आप उसे रोक नहीं सकते हो ।