विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश चुनाव : लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे मुलायम व अखिलेश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 16 Jan 2017 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 02:46 PM (IST)

निर्वाचन आयोग के आज आने वाले फैसले के बीच पाटी के मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा उनको चुनौती दे रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने अभियान में लगे हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव : लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे मुलायम व अखिलेश
उत्तर प्रदेश चुनाव : लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे मुलायम व अखिलेश

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी तथा चुनाव चिन्ह को लेकर निर्वाचन आयोग के आज आने वाले फैसले के बीच पाटी के मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा उनको चुनौती दे रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने अभियान में लगे हैं। मुखिया मुलायम सिंह यादव जहां समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुला रखी है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव नेआज अपने आवास पर शिवपाल सिंह यादव के साथ करीब पांच मिनट तक भेंट की। शिवपाल सिंह यादव उनसे मिलने गए थे। इसके पांच मिनट बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यालय का रुख किया।

यह भी पढ़ें: UP Election : मुख्यमंत्री अखिलेश 19 को आगरा से करेंगे रैलियों की शुरूआत

वह पांच मिनट में ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए। जहां पर बड़ी संख्या में टिकट पाने को आतुर नेताओं के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता जमे थे। मुलायम सिंह यादव उनसे मुलाकात कर रहे हैं। आज प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। इसी बीच नरेश उत्तम को मुलायम ने मीटिंग में बुलाया। नरेश उत्तम समाजवादी पार्टी के अखिलेश गुट के प्रदेश अध्यक्ष हैं। मुलायम कार्याकर्ताओं को सपा दफ्तर पर संबोधित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election : सत्ता की जंग में अखिलेश यादव फिलहाल निहत्थे

उधर समाजवादी पार्टी तथा साइकिल चुनाव चिन्ह पर अपना दावा कर रहे मुख्यमत्री अखिलेश यादव भी सुबह दस बजे से ही अपने सरकारी आवास पर व्यस्त हैं। वह जनता दर्शन हाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सीएम अखिलेश यादव आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। अखिलेश यादव के साथ बैठक में एक दर्जन से अधिक विधायक भी हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश साइकिल पाने को संघर्षरत, प्रतीक करोड़ों की कार में सवार