विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP election: यूपी में जाति विशेष के लोगों पर खर्च किया केंद्र का पैसा

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 09:44 AM (IST)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्र ने प्रदेश सरकार को ढाई लाख करोड़ रुपये दिए। सरकार ने इसे विकास के बजाया जाति विशेष पर खर्च कर दिया।

UP election: यूपी में जाति विशेष के लोगों पर खर्च किया केंद्र का पैसा
UP election: यूपी में जाति विशेष के लोगों पर खर्च किया केंद्र का पैसा

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में केंद्र ने प्रदेश सरकार को ढाई लाख करोड़ रुपये दिए लेकिन सपा सरकार ने इस धन को विकास के कार्यों में न लगाकर जाति विशेष के लिए खर्च कर दिया। भाजपा सरकार बनने पर भ्रष्ट, अपराधी और गायत्री प्रसाद जैसे गुनाहगार लोग जेल की सीखचों के पीछे होंगे।

अमित शाह ने आज अंबेडकरनगर और जौनपुर में भाजपा प्रत्याशी अनीता कमल के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुटकी लेते हुए कहा कि एक से मां व दूसरे से बाप परेशान है। इन दोनों से प्रदेश परेशान है। कहा कि पांच वर्ष के शासनकाल में हत्या, दुष्कर्म, लूट, छिनौती जमीन पर कब्जे की घटनाएं बेतहाशा बढ़ गयी हैं। भाजपा की सरकार बनते ही इन पर अंकुश लग जाएगा। सीमांत, लघु सीमांत किसानों के कर्ज माफ होंगे। ऋण ब्याजमुक्त मिलेगा। 
भाजपा अध्यक्ष बोले कि पांच साल तक यूपी के सीएम रहने वाले हमसे पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे? कहा कि प्रदेश में जिन भी योजनाओं का संचालन हुआ, वह जाति विशेष के लोगों के लिए लेकिन भाजपा सर्वसमाज को लाभ की योजनाएं संचालित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी बूचडख़ाने बंद होंगे और दूध, दही की नदियां बहेंगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।