Move to Jagran APP

UP Election: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम, कुंवर ब्रिजेश ने दिलाई पहली जीत

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर और मेरठ की 41 सीटों पर हो रही मतगणना में भाजपा आगे है। देवबंद से भाकुंवर ब्रिजेश सिंह ने जीत दर्ज की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 11 Mar 2017 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2017 03:29 PM (IST)
UP Election: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम, कुंवर ब्रिजेश ने दिलाई पहली जीत
UP Election: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का परचम, कुंवर ब्रिजेश ने दिलाई पहली जीत
मेरठ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने इस बार भाजपा को मिली सफलता में अहम भूमिका अदा की है। उत्तर प्रदेश का पहला विजेता भी भाजपा से आया है। सहारनपुर की देवबंद सीट से भारतीय जनता पार्टी के कुंवर ब्रिजेश सिंह ने जीत दर्ज की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनको प्रमाण पत्र दिया है। 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर और मेरठ की 41 सीटों पर हो रही मतगणना में भाजपा आगे है। बागपत की छपरौली सीट पर रालोद के सहेंद्र रमाला, बडौत में भाजपा के केपी मलिक व बागपत सीट पर भाजपा के योगेश धामा आगे हैं। सहारनपुर जिले में सहारनपुर देहात सीट पर बसपा के जगपाल सिंह, नकुड में कांग्रेस के इमरान मसूद, बेहट में कांग्रेस के नरेश सैनी, शहर से सपा के संजय गर्ग, रामपुर मनिहारान में भाजपा के देवेंद्र निमम, तथा गंगोह से भाजपा के प्रदीप चौधरी आगे चल रहे हैं।
मेरठ जिले की कैंट सीट से  भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल, किठौर पर भाजपा के सत्यवीर त्यागी, सरधना से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम, मेरठ शहर से भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेयी,  मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा के सोमेंद्र तोमर व हस्तिनापुर से भाजपा दिनेश खटीक आगे चल रहे हैं।
बिजनौर की नगीना सीट से भाजपा की ओमवती, धामपुर में भाजपा के अशोक राना, चांदपुर में भाजपा की कमलेश सैनी, नहटौर से भाजपा के ओम कुमार, नूरपुर  से सपा के नईमुल हसन आगे चल रहे हैं। बुलंदशहर जिले की बुलंदशहर सीट पर भाजपा के विरेंद्र सिरोही, सिंकंदराबाद में भाजपा की  विमला सोलंकी, स्याना से भाजपा के देवेंद्र लोधी, शिकारपुर से भाजपा के अनिल शर्मा, खुर्जा से भाजपा के बिजेंद्र खटीक तथा डिबाई से भाजपा की अनीता लोधी आगे चल रहे हैं।
शामली जिले की कैराना सीट पर भाजपा की मृगांका सिंह, थानाभवन से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी सुधीर पंवार, शामली सीट से भाजपा के तेजेंद्र निर्वाल आगे चल रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.