Move to Jagran APP

Balha Assembly by Election 2019 Result : बलहा में फिर भाजपा का परचम, सरोज ने सपा प्रत्याशी को 46481 मतों से हराया

Balha Assembly by Election 2019 Result आधे घंटे देर से शुरू हुई मतगणना दूसरे स्थान पर रही सपा। कांग्रेस की जब्त हो गई जमानत चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 10:14 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:58 PM (IST)
Balha  Assembly by Election 2019 Result : बलहा में फिर भाजपा का परचम, सरोज ने सपा प्रत्याशी को 46481 मतों से हराया
Balha Assembly by Election 2019 Result : बलहा में फिर भाजपा का परचम, सरोज ने सपा प्रत्याशी को 46481 मतों से हराया

बहराइच, जेएनएन। बलहा विधानसभा उपचुनाव में भी गुरुवार को भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा की सरोज सोनकर ने सपा प्रत्याशी किरन भारती को 46481 मतों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी सोनकर को 89627 व सपा को 43146 मत मिले। बसपा प्रत्याशी रमेश गौतम 31633 मत पाकर तीसरे स्थान व कांग्रेस प्रत्याशी मन्नो देवी को महज 1350 मतों से संतोष करना पड़ा। उनकी जमानत तक जब्त भी हो गई।

loksabha election banner

शहर के गल्ला मंडी में आधे घंटे देरी से साढ़े आठ बजे जैसे ही मतगणना शुरू हुई। भाजपा ने बढ़त बना ली। जैसे-जैसे राउंड पूरे होते गए भाजपा की बढ़त भी बढ़ती गई। सपा के वोट का फासला कम होता गया। हालाकि बसपा ने भी तीसरे स्थान के लिए जद्दोजहद किया। पहला रुझान नौ बजे घोषित किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को 4176, सपा की किरन भारती को 1369, बसपा प्रत्याशी रमेश गौतम को 706 व कांग्रेस प्रत्याशी मन्नो देवी को सिर्फ 82 मत मिले। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 2816 मतों से बढ़त बनाई,जो अंत तक कायम रही। राउंडवार बढ़त के साथ ही भगवा खेमें में चेहरे खेलते रहे तो सपा के कार्यकर्ता बढ़ती बढ़त को देखते हुए एक-एक कर मतगणना स्थल से खिसकते गए।

दोपहर एक बजे तक बसपा समेत अन्य दलों के एजेंट व प्रत्याशी मतगणना स्थल को छोड़कर जा चुके थे। डेढ़ बजे 30 वें राउंड की मतगणना पूरी होते ही भाजपा में जश्न का दौर शुरू हो गया। भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को 46481 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी सपा की किरन भारती को हराकर एक बार फिर बलहा में कमल खिलाया है। कांग्रेस प्रत्याशी को निर्दलीय प्रत्याशियों के बराबर भी मत नहीं मिले। उनकी जमानत जब्त हो गई। रिटर्निंग ऑफीसर कीर्ति प्रकाश भारती ने भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र दिया।

उपचुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपाइयों ने गोले दागकर जश्न मनाया। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, हरिश्चंद गुप्ता ,आलोक ङ्क्षजदल, राकेशचंद्र श्रीवास्तव,श्रवण शुक्ला, निशंक त्रिपाठी, राम किशोर गुप्ता आदि जुलूस में शामिल होकर खुशियां मनाई। मंडलायुक्त महेंद्र कुमार, डीआईजी डॉ. राकेश कुमार, डीएम शंभु कुमार, एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मतगणना का जायजा लेते रहे।

दूसरे राउंड की मतगणना 

सरोज सोनकर [भाजपा] 7081

किरन भारती [सपा]  2384

रमेश गौतम [बसपा] 1432

मन्नू देवी[कांग्रेस]   111

10 वें राउंड की मतगणना 

सरोज सोनकर [भाजपा] 34025

किरन भारती [सपा]  14588

रमेश गौतम [बसपा] 8106

मन्नू देवी[कांग्रेस]   491 

30 वें राउंड की मतगणना 

सरोज सोनकर [भाजपा] 89627

किरन भारती [सपा]   43146

रमेश गौतम [बसपा]  31633

मन्नू देवी[कांग्रेस]   

51 फीसद पड़े थे वोट 

बलहा विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को 51 फीसद वोट पड़े। मतदान के दौरान कहीं कोई ङ्क्षहसा या झड़प तक नहीं हुई। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो मतदान केंद्रों पर कतारें नजर आने लगी। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मतदान केंद्रों पर पहुंची। लगभग एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर सुबह से ही ईवीएम खराब हो गई थी। जिससे आधे से लेकर दो घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। इसको लेकर मतदाताओं में आक्रोश दिखा। मतदाता पहचान पत्र में नाम व फोटो में गड़बड़ी की शिकायतें आम रहीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.