यूपी चुनाव 2017: सपा-कांग्रेस का गठबंधन बेमेल दोस्ती
उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार एवं जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए एनडीए गठबंधन की सरकार बनाना होगा तभी प्रदेश के लोगों को भय व भूख से निजात मिलेगी।
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार एवं जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए एनडीए गठबंधन की सरकार बनाना होगा तभी प्रदेश के लोगों को भय व भूख से निजात मिलेगी। प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से अराजकता का माहौल बना हुआ है। इसे खत्म कर भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जुट जाएं। ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल बलरामपुर, गोंडा और फैजाबाद में सभा के दौरान कहीं।
यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: मायावती चाहे तो भाजपा के साथ डिप्टी सीएम बनें
सपा-कांग्रेस गठबंधन को बेमेल दोस्ती बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश के दो भ्रष्टाचारी एक होकर प्रदेश को लूटना चाहिए रहे हैं, जिसे रोकना होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार के राष्ट्रमंडल घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला घोटाला का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में एनआरएचएम घोटाला करने वाली बसपा को भी सत्ता से दूर रखना होगा। सपा पर हमला बोलते हुए कि सैफई के राजकुमार ने पांच वर्ष ट्रेङ्क्षनग में गवां दिया। अब कांग्रेस के साथ मिलकर पांच वर्ष और मांग रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने संसद में बयान दिया था कि मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा। मैं अब तक इंतजार कर रही हूं पर अब तक तो भूकंप नहीं आया लेकिन 11मार्च को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो भाजपा के विरोधी दलों में जरूर भूकंप आ जाएगा।