विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Assembly Election: भाजपा मान रही हार की आहट से अखिलेश में बौखलाहट

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 07:58 PM (IST)

चुनावी अभियान में उतरे भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कहा कि सपा राज में कानून व्यवस्था खराब रही है। समाजवादी ...और पढ़ें

UP Assembly Election: भाजपा मान रही हार की आहट से अखिलेश में बौखलाहट
UP Assembly Election: भाजपा मान रही हार की आहट से अखिलेश में बौखलाहट

लखनऊ (जेएनएन)। यूपी के चुनावी अभियान में उतरे भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि सपा कार कानून व्यवस्था के मसले पर विफल रही है। उसके राज में गुंडई और दबंगई का बोलबाला रहा है।महिलाओं का मान सम्मान खतरे में रहा। यह सराकार अब सत्ता से बाहर होने जा रही है। समाजवादी पार्टी को हार की आहट नजर आने लगी है। इसके चलते अखिलेश यादव बौखला गए हैं। इसके अलावा नेताओं ने सपा सरकार की विफलताएं और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

यह भी पढ़ें-UP election 2017: भाजपा नेताओं ने माना, अपने गढ़ों से साफ हो गई सपा

अखिलेश यादव बौखला गएः योगी

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में पत्रकारों से कहा कि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार की आहट से सपा मुखिया अखिलेश यादव बौखला गए हैं। उनको अपनी हार का अहसास होने लगा है। उन्होंने सपा सरकार की विफलताएं और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति बंद होनी चाहिए। सपा की सरकार ने विकास के लिए आए केंद्र के धन का उपयोग एक वर्ग को खुश करने में किया है। उनसे विकास की बात करना भैंस के आगे बीन बजाना हैं।

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव में जुमलेबाजी : बहनजी संपत्ति पार्टी का जवाब निगेटिव दलित मैन

राम मंदिर निर्माण होगाः कलराज

फैजाबाद, गोंडा व श्रावस्ती जनसभाओं में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि बाधाओं को दूर कर राम मंदिर का निर्माण होगा। भगवान राम का मंदिर सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में स्थापित होगा। सपा की सरकार में आमजनता त्रस्त है। यहां बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। शासन में बैठे लोग अपराधियों की मदद करते हैं। कलराज ने कहा कि सत्ता में रहते हुए बसपा सरकार ने गरीबों को निचोड़कर पैसा पत्थर में लगा दिया। राज्य सरकार के केंद्रीय योजनाओं में सहयोग न करने का आरोप लगाया।

यूपी में जंगलराज: मंत्री

केंद्रीय मंत्री कलराज ने कहा कि यूपी में जंगलराज है, जिसे खत्म करने के लिए भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। कैराना, बुलंदशहर, इलाहाबाद दुराचार कांड व लखनऊ में महिला वनकर्मी की हत्या की चर्चा कर अखिलेश के काम बोलता है पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों की भर्ती न करने, सड़कों की बदहाली, किसानों की उपेक्षा, औद्योगिक इकाईयों की स्थापना में सुस्ती, युवाओं की बेरोजगारी की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव को विफल मुख्यमंत्री करार दिया। मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही उन्होंने दागियों को पार्टी में शामिल करने को लेकर बसपा व घोटालों को लेकर कांग्रेस पर बोला तीखा हमला।

सपा के गुंडे अब बसपा के साथ : निरंजन

कौशांबी में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि समाजवादी पार्टी के जो गुंडे थे अब बसपा के हो गए हैं। दोनों ही दल एक एक कर प्रदेश को 17 सालों से लूट रहे हैं। कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार में जो पुलिस लोगों की मदद के लिए खड़ी रहती थी, वही अब लूट-खसोट कर रही है। इससे प्रदेश की हालत दयनीय हो गई है। निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रदेश की हालत बदतर है। किसानों को न तो बिजली मिल रही है और न उनको जरूरत के समय अन्य कोई सुविधा। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

चारो तरफ सपा-बसपा का भ्रष्टाचार : गंगवार

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने प्रदेश में ठप उद्योग धंधे और चौपट व्यापार के लिए सपा और बसपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भर्ती से लेकर सड़क तक, चारो तरफ सपा और बसपा का भ्रष्टाचार है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। संतोष गंगवार ने कहा कि 15 वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का किसान, व्यापारी और नौजवान सब बेहाल हैं। गुंडे-बदमाशों को अखिलेश सरकार का खुला संरक्षण है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और असुरक्षित माहौल के कारण छात्राओं का स्कूल जाना दूभर है। महिलाओं की आबरू खतरे में है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी मंत्री के पक्ष में मुख्यमंत्री सभाएं करते हैं। उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र की खूबियां गिनाते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कहा कि पीएम ने नोटबंदी कर कालाधन, जाली मुद्रा, आतंकवाद, नक्सलवाद, हवाला की कमर तोडऩे के लिए सफल प्रहार किया है। परेशानियों के बावजूद जनता केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।