Move to Jagran APP

US राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने बनाई हिलेरी पर बढ़त, 46 फीसद लोगों की पसंद बने

वाशिंगटन पोस्ट का ये ओपिनियन पोल बताता है कि बाजी एकतरफा नहीं है बल्कि दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर है। देखना दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

By Atul GuptaEdited By: Published: Tue, 01 Nov 2016 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 08:41 AM (IST)
US राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने बनाई हिलेरी पर बढ़त, 46 फीसद लोगों की पसंद बने

वाशिंगटन, प्रेट्र। आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का गणित तेजी से बदल रहा है। डेमोक्रेटिक दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक सर्वेक्षण में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को पीछे छोड़ दिया है। एबीसी न्यूज/वाशिंगटन पोस्ट के ताजा सर्वे में उन्हें 46 और हिलेरी को 45 फीसद मत मिले हैं। मई में सर्वेक्षणों का सिलसिला शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब ट्रंप अपनी प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़े हैं।

loksabha election banner

सभी सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाली रियरक्लियरपॉलिटिक्स ने हिलेरी की औसत बढ़त घटाकर 2.2 अंक कर दी है। दो सप्ताह पहले औसत बढ़त आठ अंकों से ज्यादा थी। हालांकि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और मूडी मॉडल हिलेरी की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। उम्मीदवार की बजाय दलगत आधार पर मूडी मॉडल से नतीजों का अनुमान लगाया जाता है। इसके अनुसार हिलेरी को 332 और ट्रंप को 206 इलेक्टोरल वोट मिलेंगे। 1980 से अब तक के सभी राष्ट्रपति चुनावों में इस आधार पर की गई भविष्यवाणी सही रही है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अखबार 'द हार्वर्ड क्रिमसन' की ओर से कराए गए सर्वे से पता चलता है कि हिलेरी की सबसे बड़ी ताकत प्रतिद्वंद्वी ट्रंप ही हैं। सर्वे में शामिल छात्रों ने हिलेरी को भरोसेमंद नहीं माना, पर ट्रंप से बेहतर बताया। 87 फीसद छात्रों ने हिलेरी और महज छह फीसद ने ट्रंप का समर्थन किया। हिलेरी को उनके 56 फीसद समर्थक भरोसेमंद नहीं मानते। ट्रंप को उनके 52 फीसद समर्थकों ने विश्वसनीय बताया। 90 फीसद ने बताया कि ज्यादा राजनीतिक अनुभव हिलेरी को बढ़त दिलाता है। वहीं, 95 फीसद ने मुस्लिम और प्रवासी विरोधी बयानों को ट्रंप के लिए नुकसानदेह माना। सर्वे में शामिल छात्रों में से महज 12 फीसद ही रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक थे। 2012 में इसी सर्वे में ओबामा को 77 और उनके प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी को 17 फीसद समर्थन मिला था।

पढ़ें- मिशेल ओबामा चाहेंगी तो उन्हें मंत्रिमंडल में दूंगी जगह: हिलेरी क्लिंटन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.