यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
#USElection2016: हिलेरी और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर, मतदान जारी
दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र में आज राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान से ठीक पहले ...और पढ़ें

वाशिंगटन (जेएनएन)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच हिलेरी क्लिंटन को डिक्सविलेनॉच और हर्ट्स में जीत हासिल हुई है, जबकि न्यू हैम्पशायर में ट्रंप आगे चल रहे हैं। भारतीय समय के अनुसार पहला मत भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे न्यू हैम्पशायर के डिक्शविले नॉच में डाला गया। अगले दिन यानी 9 नवंबर को सुबह 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
अमेरिकी चुनाव की झलकियां
न्यूहैंप्शायर की 3 छोटी बस्तियों में हुई मिडनाइट वोटिंग की प्रॉसेस हुई। इन बस्तियों की आबादी 100 या उससे कम है।
न्यूजटुडे वेबसाइट के मुताबिक, डिक्सविले नॉच में हिलेरी ने ट्रम्प को 4-2 से हरा दिया। लिबर्टेरियन गैरी जॉनसर को एक वोट मिला।
अब तक अमेरिका में 4 करोड़ 42 लाख लोग वोट कर चुके हैं। एक्सपर्ट्स इसे रिकॉर्ड वोटिंग मान रहे हैं। यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में 20 करोड़ लोग वोट डालेंगे।
2012 में शुरुआत में 3 करोड़ 23 लाख लोगों ने वोट डाला था।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद एस्ट्रोनॉट शेन किम्ब्रॉ ने वोट डाला। स्पेस स्टेशन धरती से 400 किमी दूर स्थित है।
'अमेरिका की भविष्य हैं हिलेरी'
इस बीच मतदान से ठीक पहले राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि हिलेरी ही अमेरिका की भविष्य है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि एक बेहतर अमेरिका के निर्माण में आप को उस शख्स को चुनना चाहिए जिसे अमेरिका के संविधान में भरोसा हो।
अमेरिका में दो मुख्य पार्टी हैं रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा। रिपब्लिकन पार्टी पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। डेमोक्रटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।
पढ़ें- US Election 2016: अंतिम क्षणों में ट्रंप और क्लिंटन ने झोंकी पूरी ताकत
अमेरिकी संविधान के मुताबिक कोई भी राष्ट्रपति आठ साल से ज्यादा के लिए पद पर नहीं रह सकता।बराक ओबामा लगातार दो बार जीत कर आठ साल के लिए राष्ट्रपति रह चुके हैं। डेमोक्रटिक पार्टी से बराक ओबामा और बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
ऐसे होता है राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन देश के मतदाताओं द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से होता है। यानी मतदाता एक निर्वाचक मंडल का चुनाव करते हैं। यह निर्वाचक मंडल राष्ट्रपति का चुनाव करता है। अमेरिकी कांग्रेस के दो सदन हैं। प्रतिनिधि सदन में 435 जबकि सीनेट में 100 सदस्य हैं। कोलंबिया को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 538 हो जाती है। यही 538 सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। जिसे 270 या इससे ज्यादा वोट मिलेंगे, वो राष्ट्रपति बन जाएगा। बहुमत हासिल करने के लिए 538 में 270 वोट हासिल करना जरूरी है। 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करता है।
वोटिंग का समय
- न्यू यॉर्क में शाम 4.30 बजे वोटिंग शुरू होगी
- ओहायो में शाम पांच बजे वोटिंग शुरू होगी
- नॉर्थ कैरोलाइना में शाम पांच बजे वोटिंग शुरू होगी
- फ्लोरिडा में शाम साढ़े पांच बजे वोटिंग शुरू होगी
- एरिजोना में शाम 6.30 बजे वोटिंग शुरू होगी
- कोलाराडो में शाम 7.30 बजे वोटिंग शुरू होगी
- कैलिफोर्निया में रात 8.30 बजे वोटिंग शुरू होगी
हिलेरी क्लिंटन न्यूयॉर्क के शपाकुआ में वोट डालेंगी और ट्रंप न्यू यॉर्क सिटी में वोट डालेंगे।
तस्वीरें: डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हंगामा, सुरक्षाकर्मियों ने मंच से हटाया -
हिलेरी या ट्रम्प कोई भी जीते, अमेरिका को मिलेगा अब तक का सबसे बुजुर्ग प्रेसिडेंट
हिलेरी अक्टूबर में 69 साल की हुई हैं। यदि वे बनती हैं तब वो दूसरी सबसे बुजुर्ग प्रेसिडेंट होंगी। रोनाल्ड रीगन ने (69 साल 11 महीने) में व्हाइट हाउस का चार्ज लिया था। 70 साल के ट्रम्प चुने जाते हैं तो वो अमेरिकी इतिहास के सबसे बुजुर्ग प्रेसिडेंट होंगे। रूसवेल्ट सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बने। उन्होंने 42 साल 322 दिन की उम्र में राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।
