US Election 2016:अोबामा बोले हिलेरी बिल क्लिंटन से भी ज्यादा योग्य
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए जबरदस्त प्रचार कर रहे राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि हिलेरी क्लिंटन उनसे और बिल क्लिंटन से
फिलाडेल्फिया, पीटीआई। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए जबरदस्त प्रचार कर रहे राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि हिलेरी क्लिंटन उनसे और बिल क्लिंटन से भी ज्यादा योग्य हैं इसलिए उन्हें वोट किया जाए। तो वहीं ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘स्वभाव से अयोग्य’ करार दिया है।
हिलेरी का प्रचार करने के लिए बराक ओबामा, मिशेल ओबामा, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी बेटी चेल्सी क्लिंटन यहां पहुंचे।
इस मौके पर ओबामा ने हिलेरी की तारीफ करते हुए कहा कि हिलेरी ने अमेरिका के लिए असरदार और अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा हिलेरी बिल्कुर अमेरिकी लोगों की तरह कभी कोई शिकायत नहीं करती हैं।
उन्होंने लोगों से हिलेरी को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि जिस तरह जनता ने उनके ऊपर भरोसा दिखा उन्हें राष्ट्रपति बनाया वैसा ही भरोसा हिलेरी पर दिखा उन्हें जीत दिलाएं।
पढ़ें- कौन जीतेगा अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव, गधा या फिर हाथी!
पढ़ें- US Election 2016: अंतिम क्षणों में ट्रंप और क्लिंटन ने झोंकी पूरी ताकत