हिलेरी क्लिंटन की डोनाल्ड ट्रंप पर 7 अंकों की बढ़त
हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से सात अंकों से आगे चल रही हैं। एक नवीनतम राष्ट्रीय जनमत संग्रह के बाद ट्रंप पर हिलेरी की यह बढ़त सामने ...और पढ़ें

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से सात अंकों से आगे चल रही हैं। एक नवीनतम राष्ट्रीय जनमत संग्रह के बाद ट्रंप पर हिलेरी की यह बढ़त सामने आई है।
फॉक्स न्यूज चैनल की ओर से किए गए इस जनमत संग्रह में हिलेरी को 45 फीसद वोट मिले तो ट्रंप को 38, गैरी जॉनसन सात फीसद पर सिमटे और जिल स्टेन को तीन फीसद ही लोगों ने वोट किया। इन आंकड़ों से यह तो साफ है कि न्यूज चैनल हिलेरी क्लिंटन से मित्रवत व्यवहार निभा रहा है।
इससे पहले भी फॉक्स न्यूज चैनल की ओर से कराए गए जनमत संग्रह में हिलेरी क्लिंट आगे थीं। तब उन्होंने ट्रंप पर आठ अंको की बढ़त बनाई थी।
बताते चलें कि ट्रंप के तकरीबन 10 साल पहले बने वीडियो के सामने आने के बाद उनकी लोकप्रियता पर गलत प्रभाव पड़ा है। वीडियों में वे महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।
ट्रंप के बयान से उनकी पत्नी नाराज, कहा- आपत्तिजनक और अस्वीकार्य

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।