Move to Jagran APP

त्रिपुरा में योगी की जनता से अपील- सत्‍ता से वाम सरकार को करें बेदखल

भाजपा त्रिपुरा में पिछले 25 वर्षो से सत्ता में काबिज वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंकने में जुटी है। राज्य में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे।

By Pratibha KumariEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 10:31 AM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 11:21 AM (IST)
त्रिपुरा में योगी की जनता से अपील- सत्‍ता से वाम सरकार को करें बेदखल
त्रिपुरा में योगी की जनता से अपील- सत्‍ता से वाम सरकार को करें बेदखल

जुबराजनगर (त्रिपुरा), प्रेट्र। त्रिपुरा में माकपा की अगुआई वाली वाम मोर्चा सरकार पर जनता को बुनियादी सुविधाओं से दूर रखने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से सत्ता से बेदखल करने की अपील की। उन्होंने वाम मोर्चा सरकार पर कमजोर शासन का भी आरोप लगाया और कहा कि राज्य के आम लोग जो सत्ताधारी पार्टी के समर्थक नहीं हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।

loksabha election banner

भाजपा नेता ने उत्तरी त्रिपुरा में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘त्रिपुरा की जनता को बुनियादी सुविधाओं से महरूम रखा गया है। यहां की कम्युनिस्ट सरकार ने गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनने का कोई अवसर मुहैया नहीं कराया है। आखिर लोग क्यों उन्हें लंबे समय तक सत्ता में बनाए रखें? मार्क्‍सवादियों को सत्ता से बाहर किया जाना चाहिए।’

चुनावी सभा को संबोधित करने के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर कस्बे में 10 किलोमीटर रोड शो भी किया। यह रोड शो पद्मपुकुर में गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचने के बाद समाप्त हो गया। इस मंदिर में आदित्यनाथ ने पूजा की। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राज्य में शासन अत्यंत खराब है और आम लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।’

गौरतलब है कि भाजपा त्रिपुरा में पिछले 25 वर्षो से सत्ता में काबिज वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंकने में जुटी है। राज्य में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे।

त्रिपुरा दौरे के दौरान योगी आदित्‍यनाथ ने अपने राज्‍य की भी सराहना की। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में कानून-व्‍यवस्‍था नियंत्रण में है। महिलाओं के खिलाफ अपराध लगभग ना के बराबर है। भाजपा के 10 महीने के शासन में अब तक कोई दंगा नहीं हुआ है। राज्‍य में कोई कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।

कांग्रेस कर रही माकपा की मदद

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ताधारी माकपा की मदद कर रही है। कांग्रेस माकपा विरोधी मत का बंटवारा करने में जुटी है। हालांकि यह भाजपा की सत्ता में पहुंचने की राह में रोड़ा नहीं अटका सकेगी। राज्य में अगले सप्ताह मतदान होने जा रहा है।

आज योगी का है ये पूरा कार्यक्रम

योगी आदित्यनाथ आज त्रिपुरा में तीन चुनावी सभाओ को सम्बोधित करेंगे। चुनावी सभाओ से पहले योगी आदित्यनाथ मातारबरी उदयपुर मंदिर में दर्शन करेंगे। वह मातारबरी, सबरूम और पाबियाचेरा में रैली को सम्बोधित करेंगे। इस बार भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पूरा जोर लगा रखा है। पार्टी के सभी बड़े नेता उत्तरपूर्व में प्रचार में लगे  हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.