विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गजवेल क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, 30 नवंबर को होगा मतदान

By Siddharth ChaurasiyaEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Thu, 09 Nov 2023 12:56 PM (IST)

बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार ...और पढ़ें

बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गजवेल सीट से नामांकन दाखिल किया।
बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गजवेल सीट से नामांकन दाखिल किया।

पीटीआई, हैदराबाद। बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सिद्दीपेट जिले में अपने गजवेल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। हेलिकॉप्टर से गजवेल पहुंचे राव ने रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन सौंपा।

पर्चा दाखिल करने के बाद वह एक खुली छत वाले वाहन में मैदान के चारों ओर घूमे और बीआरएस कार्यकर्ताओं और वहां एकत्र हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं। राव इससे पहले दो बार गजवेल से जीत चुके हैं।

भाजपा विधायक एटाला राजेंदर, पूर्व बीआरएस नेता, गजवेल में केसीआर को टक्कर दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने थुमकुंटा नरसा रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बीच, राव भी कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: Telangana Polls: 'अयोग्य लोगों के हाथों में नहीं जाना चाहिए तेलंगाना', सिरपुर में KCR ने कांग्रेस पर किए कई कटाक्ष

राव ने चार नवंबर को सिद्दीपेट जिले के कोनैपल्ली में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा कर चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने अपना नामांकन पत्र मंदिर के गर्भगृह में रखकर पूजा की थी।

दिवाली के बाद राव 13 नवंबर से अपनी चुनावी यात्राएं फिर से शुरू करेंगे। वह चुनाव के मद्देनजर 13 से 28 नवंबर के बीच आयोजित 54 ‘प्रजा आशीर्वाद’ बैठकों को संबोधित करेंगे। बीआरएस प्रमुख 28 नवंबर को गजवेल में अपनी अंतिम चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Telangana Election 2023: पवन कल्याण की पार्टी तेलंगाना में दिखा रही खूब दमखम, आठ उम्मीदवारों के नाम किए जारी