विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोहन भागवत के कंट्रोल में तेलंगाना कांग्रेस का दफ्तर' ओवैसी बोले- रेवंत रेड्डी और आरएसएस के बीच संबंध

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 14 Nov 2023 04:01 PM (IST)

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी पर जुबानी हमला बोला है। ओवैसी ने आरोप ...और पढ़ें

असदुद्दीन ओवैसी ने रेवंत रेड्डी पर कटाक्ष किया है (फाइल फोटो)
असदुद्दीन ओवैसी ने रेवंत रेड्डी पर कटाक्ष किया है (फाइल फोटो)

एएनआई, एजेंसी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष पर सीधा हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी के आरएसएस के साथ संबंध हैं। ओवैसी ने कहा कि रेवंत रेड्डी का नाम आरएसएस अन्ना है। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत आरएसएस के साथ की है। वह कभी आरएसएस को नहीं छोड़ सकते।

मोहन भागवत के कंट्रोल में कांग्रेस दफ्तर

ओवैसी ने आगे कहा, 'आज हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर को आरएसएस चीफ मोहन भागवत कंट्रोल कर रहे हैं। रेवंत ने जो नफरत भरे शब्द कहे हैं, वो आरएसएस के हैं।' ओवैसी ने कहा कि रेवंत आरएसएस के थे और वो आरएसएस के ही रहेंगे। उन्हें दाढ़ी रखने वाले और टोपी पहनने वाले लोगों से नफरत है।

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस सदस्य के तौर पर शुरुआत की थी, फिर वह एबीवीपी में चले गए। इसके बाद उन्होंने टीडीपी ज्वाइन की और अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए। किसी ने सही कहा था कि कांग्रेस के गांधी भवन पर मोहन भागवत का कब्जा है।

रेवंत रेड्डी ने बोला था ओवैसी पर हमला

बता दें कि रेवंत रेड्डी ने इसी रविवार को एक जनसभा के दौरान ओवैसी पर हमला बोला था। रेड्डी ने कहा था कि ओवैसी शेरवानी के अंदर खाकी निक्कर पहनते हैं।

ये भी पढ़ें:

भारतीय नागरिक न होने के कारण वोट नहीं कर सकते पाक हिंदू प्रवासी, 2018 के वादे कांग्रेस-BJP क्यों नहीं कर रही पूरा?

रेवंत रेड्डी का ये बयान तब आया था, जब ओवैसी ने कांग्रेस नेता पर जुबानी वार किया था। ओवैसी ने रेवंत पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा था कि आरएसएस अन्ना भी नरेंद्र मोदी की तरह कपड़ों से अपनी पहचान बनाने और स्कार्फ और शेरवानी से नफरत करने की बात कर रहे हैं।

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि तेलंगाना में एक ही चरण में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। तीन दिसंबर को बाकी चार राज्यों के साथ ही तेलंगाना में भी वोटो की गिनती होगी।

ये भी पढ़ें:

MP: 'मैंने सुना कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे...', बिना नाम लिए PM मोदी ने राहुल गांधी को बताया मूर्खों का सरदार