Move to Jagran APP

तमिलनाडु में द्रमुक का एक और विधायक भाजपा में शामिल, स्टालिन बोले- सीएए का विरोध जारी रखेगी डीएमके

Tamil Nadu Assembly Election 2021 तमिलनाडु में एक और द्रमुक विधायक ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थामा है। पी सरवनन ने जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों के उत्पीड़न के चलते द्रमुक को छोड़ने का फैसला किया है। जानें उन्‍होंने क्‍या कहा...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 12:12 AM (IST)
तमिलनाडु में द्रमुक का एक और विधायक भाजपा में शामिल, स्टालिन बोले- सीएए का विरोध जारी रखेगी डीएमके
तमिलनाडु में एक और द्रमुक विधायक ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थामा है।

चेन्नई, पीटीआइ। विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में एक और द्रमुक विधायक ने पाला बदलकर भाजपा का दामन थामा है। पी सरवनन ने जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों के उत्पीड़न के चलते द्रमुक को छोड़ने का फैसला किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा रविवार को जारी 17 प्रत्याशियों की सूची में सरवनन का नाम शामिल है। इस सूची में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन, अभिनेत्री खुशबू सुंदर, पूर्व मंत्री नयनार नागेंद्रन के नाम भी शामिल हैं। अन्ना द्रमुक से समझौते में भाजपा को तमिलनाडु में 20 सीटें मिली हैं।

loksabha election banner

लोगों की सेवा की इच्छा जताई

सरवनन मदुरई जिले की तिरुप्परनकुंदरम सीट से विधायक थे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुरुगन के समक्ष नई पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वह कू का सेल्वम के बाद भाजपा में शामिल होने वाले द्रमुक के दूसरे निवर्तमान विधायक हैं। दोनों छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले द्रमुक छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सरवनन 2019 में हुआ उपचुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। पेशे से चिकित्सक सरवनन ने लोगों की सेवा की इच्छा व्यक्त की है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी खास मकसद से भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की है।

सीएए का विरोध जारी रखेगी द्रमुक : स्टालिन

द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि उनकी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध जारी रखेगी। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि वह उन श्रीलंकाई तमिलों को भारत की नागरिकता प्रदान करे जो वर्षो से भारत में शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। स्टालिन सोमवार को पिता करुणानिधि के जन्मस्थान तिरुवरुर से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

पलानीस्वामी आज पर्चा दाखिल करेंगे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी सोमवार को एडाप्पडी सीट से नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे। वह इस सीट से 1981,1991, 2011 और 2016 में चुनाव जीत चुके हैं। पलानीस्वामी अन्ना द्रमुक के संयोजक भी हैं। उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम 12 मार्च को बोदिनायकन्नूर सीट से नामांकन पत्र भर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.