यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tamil Nadu local body polls 2021: पहले चरण का मतदान, अधिकांश सीटों पर DMK-AIADMK में भिड़ंत
तमिलनाडु के इस चुनाव में गठबंधन टूट गए हैं और कई दोस्त अब प्रतिद्वंद्वी बनकर मैदान में हैं। तमिलनाडु स्थानीय ...और पढ़ें

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के नौ जिलों में ग्रामीण स्थानीय निकायों में 14,662 पदों पर पहले चरण का चुनाव चल रहा है। इस चुनाव में गठबंधन टूट गए हैं और कई दोस्त अब प्रतिद्वंद्वी बनकर मैदान में हैं। तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण आज है। इसमें ज्यादातर सीटों पर द्रमुक, अन्नाद्रमुक में भिड़ंत देखी जा रही है।तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 6 अक्टूबर (बुधवार) और 9 अक्टूबर (शनिवार) को होगा। ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य के नौ जिलों कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तेनकासी, वेल्लोर, रानीपेट, तिरुप्पटूर, तिरुनेलवेली, विल्लुपुरम और कल्लाकुरुची में मतदान हो रहा है।
Updates:
-तमिलनाडु ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव में लगभग 40 विकलांग लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
-तमिलनाडु के नौ जिलों में सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। मतदान बुधवार को 7,291 मतदान केंद्रों और 9 अक्टूबर को 6,652 मतदान केंद्रों पर होगा।
-नौ जिलों में 27,003 सीटों पर मतदान होना है।
-मतगणना 12 अक्टूबर को होगी।
-दो चरणों के मतदान में कुल 76,59,720 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 37,77,524 पुरुष मतदाता, 38,81,361 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।
-मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। कोविड रोगियों और लक्षणों वाले व्यक्तियों को शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करने की अनुमति होगी।
