विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tamil Nadu Elections 2021: तिरुनेलवेली में बोले अमित शाह, भाजपा दलितों के विचारों का करती है सम्मान

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sat, 03 Apr 2021 01:49 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 02:55 PM (IST)

Tamil Nadu Elections 2021 जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा और अन्नाद्रमुक ...और पढ़ें

भाजपा उम्मीदवार खुशबू सुंदर के समर्थन में अमित शाह एक रोड शो में हुए शामिल
भाजपा उम्मीदवार खुशबू सुंदर के समर्थन में अमित शाह एक रोड शो में हुए शामिल

चेन्नई, पीटीआइ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु में थाउजेंड लाइट्स सीट से भाजपा की उम्मीदवार खुशबू सुंदर के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में शामिल हुए। यहां छह अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा नेता यहां सुंदर और निकट क्षेत्रों के अन्नाद्रमुक उम्मदीवारों के साथ एक खुले वाहन में यात्रा कर रहे थे। शाह ने इस रोड शो के दौरान चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में हिस्सा लिया।

जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और अन्नाद्रमुक दलितों के विचारों को समझते हैं। यह भाजपा ही थी जिसने दलित के बेटे को देश का राष्ट्रपति बनाया। पार्टी के राज्य प्रमुख भी दलित हैं। गृह मंत्री ने तिरुनेलवेली चुनावी प्रचार के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। 

 

4 अप्रैल को समाप्त हो रहा है प्रचार

इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी पार्टियों के झंडो को हाथों में लिए गृह मंत्री नजर आए। बता दें कि यहां पर कल यानी 4 अप्रैल को प्रचार समाप्त हो रहा है।बता दें कि भाजपा ने यहां अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर को द्रमुक के डॉक्टर एन एझिलन के खिलाफ मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है वहीं मतों की गिनती दो मई को होगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम में भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड गाड़ी में EVM ले जाने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद एक इंटव्यू के दौरान निर्वाचन आयोग से मामले की जांच कराने की मांग की है। निर्वाचन आयोग ने विवाद पर संज्ञान लेते हुए संबंधित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी और तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।