यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोइली का AIADMK पर बेरोजगारी को लेकर वार, कहा- इस साल तमिलनाडु में बनेगी डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की सरकार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली (Congress leader Veerappa Moily) ने राज्य में बेरोजगारी को ...और पढ़ें

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली (Congress leader Veerappa Moily) ने राज्य में बेरोजगारी को लेकर एआइएडीएमके (AIADMK) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस साल डीएमके और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी।
बरोजगारी का मुद्दा तमिनलाडु में है हाई
उन्होंने कहा कि राज्य में हर साल डिग्री खत्म करने के बाद 5 लाख स्नातक निकल रहे हैं। नौकरी का वादा पूरा ना करने के चलते 5 लाख छात्र AIADMK के खिलाफ हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि बेरोजगारी का मुद्दा तमिलनाडु हमेशा हाई-लेवल पर रहता है।
6 अप्रैल को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव
बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 2 मई को होगी। राज्य की 234 सीटों लिए यहां चुनाव आयोजित होंगे।
