विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: कांग्रेस प्रत्याशियों के काफिले पर पथराव, महवा से ओमप्रकाश हुडला और सिरोही से संयम लोढ़ा लड़ रहे चुनाव

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Fri, 17 Nov 2023 04:14 PM (IST)

हुडला ने भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर पथराव करवाने का आरोप लगाया है। हुडला वर्तमान में निर्दलीय ...और पढ़ें

राजस्थान में दो कांग्रेस प्रत्याशियों के काफिले पर पथराव-नारेबाजी
राजस्थान में दो कांग्रेस प्रत्याशियों के काफिले पर पथराव-नारेबाजी

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के दो प्रत्याशियों का शुक्रवार को उनके क्षेत्र के गांवों में विरोध हुआ है। दोनों प्रत्याशियों के काफिले पर ग्रामीणों ने पथराव किया। दोनों विधायकों ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।दौसा जिले के महवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला का शुक्रवार सुबह कंचनपुरा गांव में विरोध हुआ।

पथराव में हुडला चोटिल

हुडला चुनाव प्रचार के लिए गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने पहले तो उनके खिलाफ नारेबाजी की और फिर पथराव कर दिया। पथराव में हुडला के हाथ व पीठ पर चोट लगी है। उनके सुरक्षाकर्मी के भी चोट लगी है। काफिले की पांच कारों के शीशे टूट गए। इस घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू किया।

विपक्ष पर हमले का आरोप

हुडला ने भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर पथराव करवाने का आरोप लगाया है। हुडला वर्तमान में निर्दलीय विधायक हैं। इस बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है। हुडला के सामने भाजपा के टिकट पर किरोड़ी के भतीजे राजेंद्र मीणा चुनाव लड़ रहे हैं।

इलाके में कांग्रेस की विरोध

उधर कांग्रेस के टिकट पर सिरोही से चुनाव लड़ रहे संयम लोढ़ा का कालंद्री गांव में लोगों ने विरोध किया। लोढ़ा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। लोढ़ा के काफिले की एक कार पर पथराव भी किया गया। लोढ़ा वर्तमान में निर्दलीय विधायक हैं। उन्हे इस बार कांग्रेस ने टिकट दिया है।