विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Elections 2023: 'राजस्थान में BJP की नहीं हुई ऐसी दुर्गति', अशोक गहलोत बोले- विपक्ष की जिम्मेदारी से भटकी भाजपा

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 18 Nov 2023 12:59 PM (IST)

Rajasthan Elections 2023 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान ...और पढ़ें

Rajasthan Elections 2023: अशोक गहलोत बोले- विपक्ष की जिम्मेदारी से भटकी भाजपा (फाइल फोटो)
Rajasthan Elections 2023: अशोक गहलोत बोले- विपक्ष की जिम्मेदारी से भटकी भाजपा (फाइल फोटो)

एएनआई, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने राजस्थान में बीजेपी की हालत को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की आलोचना या फिर उनकी गलतियां बताना होता है, लेकिन राजस्थान में बीजेपी कई मुद्दों पर चूक गई हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने साधा BJP पर निशाना

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी की इतनी बुरी स्थिति कभी नहीं हुई। जब सरकार चलती है तो हम नीतियां या कानून बनाते हैं और विपक्ष की जिम्मेदारी आलोचना करना या गलतियां बताना होता है।

राजस्थान में BJP नहीं कर पाई होम वर्क- अशोक गहलोत

उन्होंने कहा कि हमारी कई योजनाएं हैं, जिन पर उन्होंने टिप्पणी तक नहीं की है। जैसे ओपीएस है। उन्होंने यह नहीं बताया कि वे ओपीएस के बारे में क्या करेंगे। वे कई बिंदुओं से चूक गए हैं इसलिए मैंने कहा था कि होम वर्क की कमी है। चुनाव चल रहे हैं, लेकिन वे स्थानीय मुद्दों पर बात क्यों नहीं करते। वोट देने से पहले यह लोगों का अधिकार है कि पिछले पांच वर्षों में उपलब्धियों और बनाए गए कानूनों पर बहस होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: MP में 76.22 और छत्तीसगढ़ में 75.08 प्रतिशत हुई वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे

25 नवंबर को होगा राजस्थान में मतदान

बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जबकि नतीजे 3 दिसंबर को संपन्न होंगे। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान संपन्न हो चुका है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: हर पेपर लीक में माफिया, सीएम गहलोत ने क्या किया; जनता पूछ रही सवाल