यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव में युवाओं से लेकर 113 साल के बुजुर्ग तक ने किया मतदान, देखें लोकतंत्र के पर्व की अनोखी तस्वीरें
Rajasthan Election 2023 राजस्थान में आज 199 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले ...और पढ़ें

HighLights
- तस्वीरों के जरिए देखिए राजस्थान चुनाव।
- दूल्हे से लेकर दिव्यांग तक पहुंचे वोट करने।
जेएनएन, जयपुर। Rajasthan Election 2023 राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए आज यानी 25 नवंबर को मतदान जारी है। इसमें पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से लेकर 113 साल के बुजुर्ग तक ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो बाकी राज्यभर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने की ओर है।
इस चुनाव में कई ऐसे दृश्य देखने को मिले जिसने आम लोगों को मतदान की जिम्मेदारी का एहसास दिलाया।
आइए, तस्वीरों के जरिए देखें राजस्थान चुनाव की झलक...

राजस्थान चुनाव में सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट सुबह ही अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे और लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को सीकर में वोट डालने के बाद विकलांग मतदाता स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सीकर में वोट डालने के लिए कतार में खड़ी महिला मतदाता।

चुनाव के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक नवविवाहित दूल्हा मतदान की जिम्मेदारी को समझते हुए वोट करने पहुंचा।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को भरतपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़ी महिला मतदाता अपना आईडी कार्ड दिखाती हुईं।
चुनाव में वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स के स्काउट्स द्वारा एक दिव्यांग मतदाता की सहायता की जा रही है।
