विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: चुनाव को लेकर सख्ती के बीच कार से दो करोड़ से अधिक की राशि बरामद, पुलिस ने दो को दबोचा

By Mohammad SameerEdited By: Mohammad Sameer
Published: Tue, 17 Oct 2023 05:10 AM (IST)

पुलिस ने कार रुकवाने के लिए इशारा किया तो चालक ने कार नहीं रोकी बल्कि उसे मोड़कर वापस भागने लगा। ...और पढ़ें

कार से बरामद दो करोड़ से अधिक की राशि
कार से बरामद दो करोड़ से अधिक की राशि

HighLights

  1. प्रारंभिक जांच में यह हवाला राशि बताई जा रही है।
  2. ज्यादातर नोट पांच सौ-पांच सौ के रुपए थे।

जागरण संवाददाता उदयपुर। जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद कर दो जनों को हिरासत में लिया है। आरोपी ड्राइवर सीट के नीचे और डिक्की में नोट की गड्डियां छिपाकर ले जा रहे थे।

नोटों की गड्डियों की फिलहाल थाने ले जाया गया, जहां मशीन के जरिए उनकी गिनती की गई। प्रारंभिक जांच में यह हवाला राशि बताई जा रही है।

घटना नेशनल हाईवे 48 पर खांडी ओबरी स्थित टोल प्लाजा के पास की है। जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खेरवाड़ा थाना पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। दोपहर लगभग दो बजे उदयपुर नंबर की ब्रेजा कार वहां से गुजर रही थी और पुलिस ने उसे रुकवाने के लिए इशारा किया तो चालक ने कार नहीं रोकी, बल्कि उसे मोड़कर वापस भागने लगा।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का बेटा कोटा से गिरफ्तार, दस दिन पहले दर्ज हुआ था आपराधिक मामला

ऐसे में पुलिस ने कार का पीछा किया तथा उसकी तलाशी ली। जांच में ड्राइवर सीट के नीचे नोटों से भरा एक बॉक्स मिला। जबकि एक अन्य बैग जो कार की डिक्की में था, वह भी नोटों से भरा था। दोनों में ज्यादातर नोट पांच सौ-पांच सौ के रुपए थे।

ऋषभदेव के उप अधीक्षक हेरम्भ जोशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हितेश भाई और जयेश भाई गुजराती हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि यह राशि वह कहां से लाए और किस उपयोग से किसके लिए लेकर जा रहे थे।