विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: महाराणा प्रताप के वंशज भी इस बार चुनावी मैदान में, गहलोत-वसुंधरा समेत इन उम्मीदवारों की हॉट सीट पर सबकी नजर

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 25 Nov 2023 09:24 AM (IST)

Rajasthan Election 2023 चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस नेता सचिन पायलट पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भाजपा नेता राज्यवर्धन ...और पढ़ें

Rajasthan Election 2023 राजस्थान चुनाव में मतदान जारी।
Rajasthan Election 2023 राजस्थान चुनाव में मतदान जारी।

जेएनएन, जयपुर। Rajasthan Election 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। इस विधानसभा चुनाव में 199 सीटों पर मतदान हो रहा है और 1863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

इन प्रत्याशियों में से किसको विधानसभा तक भेजना है, इसकी जिम्मेदारी पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाताओं पर है।

चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है।

मतदान के साथ ही अब लोगों की निगाहें ऐसी ही वीआईपी सीटों पर हैं, जहां से ये दिग्गज चुनाव लड़ने वाले हैं। 

आइए, इन सीटों के बारे में जानें...

इन सीटों पर है सभी की नजरें-

  • सरदारपुरा
  • टोंक 
  • झालरापाटन
  • नाथद्वारा
  • झुंझुनू
  • झोटवाड़ा
  • चूरू 

सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत

सरदारपुरा सीट सबसे हॉट सीट मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्ष 1998 से इस सीट पर चुनाव जीत रहे हैं। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ से महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है।

झालरापाटन से वसुंधरा राजे

झालरापाटन से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से वह 2003 से जीतती आ रही हैं। 2018 में उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह को हराकर 54 प्रतिशत वोट हासिल किए, जो अब सिवाना निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। सिवाना पहले बाड़मेर का हिस्सा था और अब नवगठित बालोतरा जिले में शामिल है।

सचिन पायलट की टोंक सीट भी सबसे ज्यादा चर्चा में

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीटों में टोंक सीट भी शामिल है, जहां कांग्रेस के प्रमुख नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का मुकाबला भाजपा के अजीत सिंह मेहता से है। 2018 में पायलट ने भाजपा के यूनुस खान को 54,179 वोटों के अंतर से हराया।

लक्ष्मणगढ़ में कड़ा मुकाबला

इसके अलावा, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सुभाष महरिया के खिलाफ खड़ा किया गया है।

भाजपा के गढ़ उदयपुर से कांग्रेस के गौरव वल्लभ मैदान में

2003 से भाजपा का गढ़ रहे उदयपुर से मुकाबला ताराचंद जैन और कांग्रेस के गौरव वल्लभ के बीच होगा, जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर मशहूर रहे हैं।

झोटवाड़ा से लड़ रहे राज्यवर्धन राठौड़

झोटवाड़ा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के अभिषेक चौधरी के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को मैदान में उतारा है। 2018 में इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लालचंद कटारिया ने राठौड़ को हराया था।

महाराणा प्रताप सिंह के वंशज भी चुनावी मैदान में

एक और हॉट सीट नाथद्वारा होगी, जहां से भाजपा ने राजस्थान विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष, कांग्रेस के दिग्गज नेता सीपी जोशी के खिलाफ महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को मैदान में उतारा है।

नोट- एजेंसी के इनपुट के साथ