Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Election 2023: BJP ने जारी किए 124 उम्मीदवारों के नाम, दिग्गज नेता इन सीटों से भरेंगे हुंकार; पढ़ें पूरी लिस्ट

    भाजपा ने बीते शनिवार यानी 21 अक्टूबर को अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है जिसमें कई बड़े चेहरों का भी नाम शामिल है। वहीं पहली सूची में दीया कुमारी राज्यवर्धन सिंह राठौर और किरोणी लाल मीणा समेत 41 उम्मीदवार की नाम जारी किया था। मालूम हो कि अब तक 200 सीटों में से 124 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम पर दांव खेल रही है।

    By Shalini KumariEdited By: Shalini KumariUpdated: Sun, 22 Oct 2023 01:00 PM (IST)
    Hero Image
    भाजपा ने की 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बीते शनिवार यानी 21 अक्टूबर को अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें कई बड़े चेहरों का भी नाम शामिल है। दूसरी सूची में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सतीश पुनिया समेत 83 की घोषणा की है। वहीं, पहली सूची में दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौर और किरोणी लाल मीणा समेत 41 उम्मीदवार की नाम जारी किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मालूम हो कि अब तक 200 सीटों में से 124 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशियों के नाम पर दांव खेल रही है। इस बार लिस्ट में कई पुराने चेहरों और कई सांसदों को भी शामिल किया गया है।

    नए चेहरों को मिला मौका

    भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में 13 नए चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें  मकराना से सुमिता भींचर, बीकानेर पश्चिम से जेठानंद व्यास, चूरू से हरलाल सहारण, धरियावद से कन्हैयालाल मीणा, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, सांगानेर से भजनलाल शर्मा, नाथद्वारा से विश्वराज सिंह मेवाड़, नागौर से ज्योति मिर्धा, मेड़ता से लक्ष्मण राम मेघवाल,सूरसागर से देवेंद्र जोशी, उदयपुर से ताराचंद जैन, घाटोल से मानशंकर निनामा, बड़ी सादड़ी से गौतम दक को टिकट दिया है।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan: किस्सा कुर्सी का...राजस्थान की पहली महिला CM सुंधरा राजे, वाजपेयी मंत्रिमंडल में मिला बड़ा पद और फिर सीधे मुख्यमंत्री

    इसके अलावा, नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया है और राजेन्द्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष तारानगर से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए हैं।

    बीजेपी की दोनों लिस्ट में महिलाओं को मिला टिकट

    बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 27 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। वहीं, दूसरी लिस्ट में भी भाजपा ने 10 महिलाओं को भी टिकट दिया है। इनमें वसुंधरा राजे, अनिता भदेल, संतोष अहलावत, संतोष बावरी, सिद्धि कुमारी, मंजू बाघमार, ज्योति मिर्धा, सुमिता भींचर, शोभा चौहान और दीप्ति माहेश्वरी शामिल हैं।

    इन सांसदों पर जताया भरोसा

    भाजपा ने अपनी पहली और दूसरी लिस्ट में कई सांसदों पर भी भरोसा जताया है। 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा ने झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधर नगर से दीया कुमारी, तिजारा से बाबा बालकनाथ, मंडावा से नरेंद्र कुमार, संचोरी से देवजी पटेल, सपोटरा से हंसराज मीणा और सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ तारानगर सीट से चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया को अंबर से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस से अलग होकर भगवा पार्टी में शामिल हुईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर सीट से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि झालरापाटन वसुंधरा राजे की पारंपरिक सीट है।

    200 सीटों पर होगा चुनाव

    राजस्थान के 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को चुनाव लड़ा जाएगा, जिसकी मतगणना 3 दिसंबर को होगी। मालूम हो कि पहले चुनाव की तारीख 23 नवंबर तय की गई थी, लेकिन उस दिन देवउठनी एकादशी होने के कारण तारीख बदली गई।

    यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

    क्रमांक सीटें प्रत्याशी
    01. रायसिंहनगर बलवीर सिंह लूथरा
    02 अनूपगढ़ संतोष बावरी
    03. संगरिया गुरदीप सिंह शहपीणी
    04. पीलीबंगा धर्मेंद्र मोची
    05. नोहर अभिषेक मटोरिया
    06. बीकानेर (पश्चिम) जेठानंद व्यास
    07. बीकानेर पूर्व सिद्धि कुमारी
    08. लूणकरणसर सुमित गोदारा
    09. नोखा बिहारी लाल बिश्नोई
    10. तारानगर राजेंद्र राठौड़
    11. चूरू हरलाल सहारण
    12. रतनगढ़ अभिनेश महर्षि
    13. सूरजगढ़ संतोष अहलावत
    14. धोद गोवर्धन वर्मा
    15. नीमकाथाना प्रेम सिंह बाजोर
    16. श्रीमाधोपुर झब्बर सिंह खर्रा
    17. चोमू रामलाल शर्मा
    18. फुलेरा निर्मल कुमावत
    19. आमेर सतीश पूनिया
    20. मालवीय नगर कालीचरण सराफ
    21. सांगानेर भजनलाल शर्मा
    22. बगरू कैलाश चंद्र वर्मा
    23. चाकसू राम अवतार बैरवा
    24.  मुंडावर मनजीत धर्मपाल चौधरी
    25. थानागाजी हेम सिंह भडाना
    26.  अलवर शहर संजय शर्मा
    27. डीग कुम्हेर डॉक्टर शैलेश सिंह
    28.  धौलपुर शिवचरण कुशवाहा
    29. खंडार जितेंद्र गोठवाल
    30. मालपुरा कन्हैयालाल चौधरी
    31.  पुष्कर सुरेश सिंह रावत
    32. अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी
    33. अजमेर दक्षिण अनीता भदेल
    34. नसीराबाद रामस्वरूप लांबा
    35. ब्यावर शंकर सिंह रावत
    36. जायल मंजू बाघमार
    37. नागौर डॉ. ज्योति मिर्धा
    38. मेड़ता लक्ष्मण राम मेघवाल
    39. मकराना सुमिता भींचर
    40. परबतसर मानसिंह किनसरिया
    41.  नावां विजय सिंह चौधरी
    42. जैतारण अविनाश गहलोत
    43.  सोजत शोभा चौहान
    44. पाली ज्ञानचंद पारख
    45. बाली पुष्पेंद्र सिंह राणावत
    46. सुमेरपुर जोगाराम कुमावत
    47. सूरसागर देवेंद्र जोशी
    48.  पोकरण महेंद्र प्रताप पुरी जी महाराज
    49  सिवाना हमीर सिंह भायल
    50.  चौहटन आदुराम मेघवाल
    51. आहोर छगन सिंह राजपुरोहित
    52. जालौर जोगेश्वर गर्ग
    53. सिरोही ओटाराम देवासी
    54. पिंडवाड़ा समाराम गरासिया
    55. रेवदर जगसीराम कोली
    56. गोगुंदा प्रतापमल गमेती
    57. झाडोल बाबूलाल खराड़ी
    58. उदयपुर ग्रामीण फूल सिंह मीणा
    59. उदयपुर ताराचंद जैन
    60. सलूंबर अमृतलाल मीणा
    61. धरियावद कन्हैयालाल मीणा
    62. आसपुर गोपीचंद मीणा
    63. घाटोल मानशंकर निनामा
    64. गढी कैलाश चंद्र मीणा
    65. चित्तौड़गढ़ नरपत सिंह राजवी
    66. निंबाहेड़ा श्रीचंद कृपलानी
    67. बड़ी सादड़ी गौतम सिंह डाक
    68. प्रतापगढ़ हेमंत मीणा
    69. कुंभलगढ़ सुरेंद्र सिंह राठौड़
    70. राजसमंद दीप्ति महेश्वरी
    71. नाथद्वारा कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़
    72. आसींद झब्बर सिंह सांखला
    73. भीलवाड़ा विट्ठल शंकर अवस्थी
    74. जहाजपुर गोपीचंद मीणा
    75. मांडलगढ़ गोपाल लाल शर्मा
    76. बूंदी अशोक डोगरा
    77. सांगोद हीरालाल नागर
    78. कोटा दक्षिण संदीप शर्मा
    79. छबड़ा प्रताप सिंह सिंघवी
    80. डग कालूराम मेघवाल
    81. झालरापाटन वसुंधरा राजे
    82. खानपुर नरेंद्र नगर
    83. मनोहर थाना गोविंद रानी पुरिया
    84. गंगानगर जयदीप बिहाणी
    85. भादरा संजीव बेनीवाल
    86. डूंगरगढ़ ताराचंद सारस्वत
    87. सुजानगढ़ संतोष मेघवाल
    88. झुंझुनू बबलू चौधरी
    89. मंडावा नरेन्द्र कुमार, सांसद
    90. नवलगढ़ विक्रम सिंह जाखल
    91. उदयपुरवाटी शुभकरण चौधरी
    92. फतेहपुर श्रवण चौधरी
    93. लक्षमणगढ़ सुभाष मेहरिया
    94. दांता रामगढ़ गजानंद कुमावत
    95. कोटपूतली हंसराज पटेल गुर्जर
    96. दूदू डॉ० प्रेम चंद बैरवा
    97. झोटवाड़ा राज्यवर्धन राठोड़, सांसद
    98. विद्याधर नगर दिया कुमारी, सांसद
    99. बस्सी चन्द्रमोहन मीणा, रिटायर्ड IAS
    100. तिजारा बाबा बालकनाथ, सांसद
    101. बानसूर देवी सिंह शेखावत
    102. अलवर ग्रामीण जयराम जाटव
    103. नगर जवाहर सिंह बेडम
    104. वैर बहादुर सिंह कोली
    105. हिण्डौन राजकुमारी जाटव
    106. सपोटरा हंसराज मीणा
    107.  बांदीकुई भागचंद डाकरा
    108. लालसोट रामबिलास मीणा
    109. बामनवास राजेंद्र मीणा
    110. सवाई माधोपुर डॉ० किरोड़ी लाल मीणा, सांसद
    111. देवली-उनिअरा विजय बैंसला
    112. किशनगढ़ भागीरथ चौधरी, सांसद
    113. केकड़ी शत्रुघन गौतम
    114. बिलाडा अर्जुनलाल गर्ग
    115. बायतू बालाराम मुंढ
    116. सांचोर देवजी पटेल, सांसद
    117. खेरवाड़ा नानालाल आहरी
    118. डूंगरपुर बंसीलाल कटारा
    119. सागवाडा शंकर डेचा
    120. चौरासी सुशील कटारा
    121. बागीदौरा कृष्णा कटारा
    122. कुशलगढ़ भीमाभाई डामोर
    123. माण्डल उदयलाल भडाणा
    124. सहाडा लादूलाल पितलिया

    राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018

    • कुल सीट: 200
    • बहुमत के लिए: 101 सीट
    • कांग्रेस: 99
    • भाजपा: 73

    क्या टूट जाएगा रिकॉर्ड?

    साल 1993 तक राजस्थान की सत्ता में भाजपा सरकार बनी रही थी, लेकिन उसके बाद से अदला-बदली की दौर चल रहा है। हर पांच साल के लिए भाजपा, तो उसके अगले पांच साल के लिए कांग्रेस सत्ता संभालती है। ऐसे में गौर करने वाली बात यह होगी कि आखिर इस बार अदला-बदली का दौर जारी रहेगा या फिर इस बार यह रिकॉर्ड टूटने वाला है।  

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची; वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज मैदान में उतरे