विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: भाजपा-कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची; वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज मैदान में उतरे

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 22 Oct 2023 02:32 AM (IST)

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने शनिवार को अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 25 ...और पढ़ें

भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची।
भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची।

HighLights

  1. BJP ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
  2. कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने शनिवार को अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 83 प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपने 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सीपी जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने कई दिग्गजों को बनाया उम्मीदवार

25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में कई दिग्गजों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को उनकी पारंपरिक झालरापाटन सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी ने इसके अलावा सतीश पूनिया को आमेर, तारानगर से राजेंद्र राठौड़ और नागौर से ज्योति मिर्धा को उम्मीदवार बनाया है।

भैरों सिंह शेखावत के दामाद को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

वहीं, भाजपा ने कन्हैयालाल मीणा को धरियावद, कन्हैया लाल चौधरी को मालपुरा-टोडारायसिंह, देवेंद्र जोशी को जोधपुर सूरसागर, जोगेश्वर गर्ग को जालौर, जेठानन्द व्यास को बीकानेर-पश्चिम से मैदान में उतारा है। पार्टी ने दिग्गज नेता भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से मैदान में उतारने का फैसला किया है। भाजपा ने महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से मैदान में उतारने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, पूर्व CM वसुंधरा राजे को बनाया इस सीट से प्रत्याशी

कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कांग्रेस ने भी आगामी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पार्टी ने अपने 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कई दिग्गजों को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सदरपुरा, जबकि सचिन पायलट को उनकी पारंपरिक सीट टोंक से मैदान में उतारा है। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को नाथद्वारा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से मैदान में उतारा है।

25 नवंबर को होंगे मतदान

मालूम हो कि राजस्थान में विधानसभा का चुनाव 25 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि नतीजे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ ही तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, गहलोत सरदारपुरा और पायलट टोंक से लड़ेंगे चुनाव