यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: आचार संहिता के बाद आज शाह का राजस्थान में पहला दौरा, एक दिन में करेंगे तीन जनसभाएं
आचार संहिता के बाद राजस्थान में यह गृह मंत्री अमित शाह का यह पहला दौरा होगा। गौरतलब है कि 25 ...और पढ़ें

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। इसी कड़ी में मंगलवार यानी आज गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान गृहमंत्री एक के बाद एक लगातार तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
आचार संहिता के बाद शाह का पहला दौरा
शाह पहले वह नावां विधानसभा के कुचामन में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मकराना में 1 बजे जनसभा में हिस्सा लेंगे। मकराना के बाद शाह परबतसर के बिदियाद में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे।
बता दें कि आचार संहिता के बाद राजस्थान में यह गृह मंत्री अमित शाह का यह पहला दौरा होगा। गौरतलब है कि 25 नवम्बर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी. सोमवार को यहां नामांकन का आखिरी दिन था। इस दौरान सभी राजनैतिक दल पूरे जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं।
नावां और परबतसर सीटों पर बीजेपी का प्रदर्शन
2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नावां और परबतसर के सीटों पर हार मिली थी। ऐसे में बीजेपी इस बार इन सीटों पर जीत चाहती है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने अपने प्रचार की शुरुआत इसीलिए इस क्षेत्र से की है।
