Rajasthan Chunav 2018: सादुलपुर में वोटिंग जारी, एथलीट कृष्णा पुनिया हैं प्रत्याशी
Rajasthan Chunav 2018: राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट कृष्णा पुनिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं और मतदान 199 सीटों पर हो रहा है। चुनाव में सादुलपुर विधानसभा सीट पर राजनेताओं के साथ ही खिलाड़ियों की निगाहें भी टिकी हुई हैं। इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट कृष्णा पुनिया चुनाव लड़ रही हैं। उनके मुकाबले में भाजपा के टिकट पर दिग्गज जाट नेता रामसिह कस्वा मैदान में हैं।
रामसिह कस्वा चुरू से पूर्व में सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पुत्र सांसद हैं। कृष्णा पुनिया को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने जीत का समीकरण साधने का प्रयास किया है। युवाओं और खेलों से जुड़े लोगों में कृष्णा पुनिया का काफी सम्मान है। डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कृष्णा पुनिया 2010 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक और दो बार एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
36 साल की कृष्णा का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था। उनका विवाह राजस्थान में चुरू जिले के एथलिट वीरेन्द्र सिह के साथ हुआ । वह विवाह के बाद अपने पति से ही खेल की ट्रेनिग लेती थीं। वह इसका उल्लेख भी कई बार सार्वजनिक मंच पर कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि पति द्वारा दी गई ट्रेनिग के कारण ही वह स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हो सकीं।