विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Assembly Election 2023: 'जिस थाली में खा रहे, उसी में कर रहे छेद'; राजस्थान में कांग्रेस पर बरसे PM Modi

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 18 Nov 2023 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2023 12:50 PM (IST)

Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए PM Modi ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

Rajasthan Assembly Election 2023 कांग्रेस पर पीएम का हमला।
Rajasthan Assembly Election 2023 कांग्रेस पर पीएम का हमला।

एजेंसी, भरतपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस में वार-पलटवार जारी है। दोनों पार्टियों के बड़े नेता एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच राजस्थान के भरतपुर पहुंचे पीएम मोदी ने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला है।

'जादूगर जी कोनी मिले वोट जी'

राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए PM Modi ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने 5 साल के राज में राजस्थान को केवल दुख दिया है। इस सरकार में अत्याचार, जुल्म और भ्रष्टाचार बढ़ा है। राजस्थान अपराध और दंगों में अग्रणी राज्य बन गया है।

पीएम ने कहा कि इसी कारण जनता बोल रही है, 'जादूगर जी कोनी मिले वोट जी' यानी गहलोत को जनता वोट नहीं देना चाहती है। पीएम ने आगे कहा कि कुछ लोग खुद को जादूगर बोलते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि इस बार जनता बोल रही है कि 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर।

जिस थाली में खा रहे, उसी में कर रहे छेद

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में एक मशहूर कहावत है, जहां कहा जाता है 'जा पत्तल में खानों, वा में छेद करनो'। इसका मतलब है, जिस थाली में खाना खाते हैं, उसी में छेद कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि यही काम कांग्रेस ने राजस्थान की जनता के साथ किया है।

भाजपा के संकल्प पत्र को बताया शानदार

राजस्थान के लिए भाजपा के संकल्प पत्र पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये काफी शानदार है। पीएम ने कहा कि हमने राजस्थान की जनता से कई वादे किए हैं, जिनमें शामिल है....

  • देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे।
  • राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे।
  • बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे।
  • राजस्थान भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे।